Moradabad Mission Shakti : समाज में ही नहीं घर के अंदर भी महिला और पुरुषों के बीच भेदभाव खत्म करने की जरूरत

Moradabad Mission Shakti मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के तहत गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कालेज में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस विभाग टीम की ओर से छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। बताया दिक्कत होने पर 1090 181 पर काल करें।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 10:55 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 10:55 AM (IST)
Moradabad Mission Shakti : समाज में ही नहीं घर के अंदर भी महिला और पुरुषों के बीच भेदभाव खत्म करने की जरूरत
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा भी छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Mission Shakti : मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के तहत गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कालेज में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस विभाग टीम की ओर से छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 पर काल करके किसी भी समय सहायता ले सकती हैं। नारी सशक्तिकरण से संबंधित छात्राओं ने नाटिका प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हमें समाज में ही नहीं बल्कि परिवार के अंदर भी पुरुष एवं महिलाओं का भेदभाव खत्म करना होगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा भी छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। डा प्रेमलता कश्यप,डा गीता परिहार डा कविता भटनागर डा किरण साहू डा मीनाक्षी शर्मा डा पुनीता शर्मा डा सीमा गुप्ता डा शेफाली अग्रवाल, शिवानी गुप्ता डा सविता उपस्थित रहे। संचालन डा प्रीति पांडे ने किया।

गणेश महोत्सव की धूम : शिरडी साईं स्कूल में भी गणपति महोत्सव मनाया गया। पांच दिन तक चले कार्यक्रम के बाद गणवति को विधि विधान पूर्वक विदाई दी गई। इस मौके पर यज्ञ हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति दी। विद्यालय के बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में झांझ मंजीरे के साथ गणेश वंदना की। गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ...की गूंज रही। गणपति की विसर्जन यात्रा को विद्यालय परिसर में घुमाया गया। इसके बाद विसर्जन किया गया। इधर, कटघर स्थित डिप्टी साहब का मंदिर में गणेश महोत्सव की छठे दिन भी धूम रही। छठी महोत्सव के तहत कड़ी चावल का भोग लगाया गया। भजन संध्या में शाम को क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर धर्मलाभ कमाया। इस मौके पर ऊषा, शशिबाला, हरिओम, गोविंद पाल, राजेश सूर्या, अनिल पाल, ब्रजेश पाल, सुरेश प्रजापति, आशुतोष गुप्ता, सुमित गुप्ता, मोहित पाल, मनीष सनी, गुलशन ने प्रसाद बांटा।

chat bot
आपका साथी