मुरादाबाद में जानलेवा हमले में चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

जानलेवा हमले में घायल युवक को गंभीर हालत में कांठ रोड स्थित एक न‍िजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका उपचार जारी है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस आरोप‍ितों की तलाश में जुटी हुई है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 07:10 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 07:10 AM (IST)
मुरादाबाद में जानलेवा हमले में चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस
चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मुरादाबाद। सिविल लांइस पुलिस ने प्राण घातक हमले के चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के महकलपुर निजामपुर के रहने वाले अंशु कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह डेयरी व खेती के काम से जुड़ा है। गांव के ही ब्रजेश की जमीन ठेके पर लेकर वह खेती करता है। इससे ब्रजेश के भाई सर्वेश और दिनेश खार खाए हुए हैं। शुक्रवार को दोनों अपने साथी विपिन व जगतपाल उर्फ जॉनी के साथ लाठी-डंडे से लैश होकर डेयरी पर पहुंचे। आरोपितों ने मारपीट कर अंशु कुमार को घायल कर दिया। अंशु को गंभीर हालत में कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां अंशु का उपचार जारी है। उसकी हालत चिंताजनक है। अंशु के भाई सचिन की तहरीर पर आरोपित सर्वेश, दिनेश, विपिन व जगतपाल उर्फ जॉनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

chat bot
आपका साथी