मुरादाबाद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर क्‍योंकि जमकर खुले में जल रहा कूड़ा

द: लगातार प्रदूषित हो रही आबोहवा चुनौती बनी हुई है। सुप्रीमकोर्ट और एनजीटी के निर्देश के बाद भी जमकर खुले में कूड़ा जल रहा है। बीते वर्ष की तरह नवंबर इस वर्ष भी लोगों पर कहर ढा रहा है।

By RashidEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 12:56 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 03:30 PM (IST)
मुरादाबाद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर क्‍योंकि जमकर खुले में जल रहा कूड़ा
मुरादाबाद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर क्‍योंकि जमकर खुले में जल रहा कूड़ा

मुरादाबाद: लगातार प्रदूषित हो रही आबोहवा चुनौती बनी हुई है। सुप्रीमकोर्ट और एनजीटी के निर्देश के बाद भी जमकर खुले में कूड़ा जल रहा है। बीते वर्ष की तरह नवंबर इस वर्ष भी लोगों पर कहर ढा रहा है। शनिवार को मुरादाबाद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। शहर का हवा का गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 312 दर्ज किया गया। 15 नवंबर को भी शहर का नाम तीसरे सबसे प्रदूषित शहर में दर्ज किया गया था।

नहीं सुधर रही शहर की आबोहवा

चौंकाने वाली बात यह है कि लगातार सबसे प्रदूषित शहरों में दर्ज होने वाले शहरों दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद का एक्यूआइ दो सौ के अंदर दर्ज किया गया। अब प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने आबोहवा में सुधार के लिए कमर कस दी है, प्रदूषण फैलाने वालों पर अब विभाग सीधे मुकदमा दर्ज करवाएगा। दीपावली पर जमकर हुई आतिशबाजी के बाद अब लोगों को आबोहवा में सुधार की उम्मीद थी लेकिन पूरी तरह से बेपटरी शहर की यातायात व्यवस्था अब सांस में जहर घोल रही है। आबोहवा शहर की यातायात माह की पोल खोल रही है।

शाम होते-होते प्रदूषित होती गई हवा 

दिन में चली तेज हवाओं के चलते शहर की आबोहवा में सुधार रहा। जैसे-जैसे दिन ढलता गया और हवा का बहाव कम हुआ, एक्यूआइ में बढ़ोत्तरी होती गई। केन्द्रीय प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शाम पांच बजे से लेकर सात बजे तक एक्यूआइ में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई।

इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में धड़ल्ले से जल रहा ई-कचरा

इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में धड़ल्ले से ई-कचरा जल रहा है। केन्द्रीय प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड के आंकड़े इसके प्रमाण है। हरथला, लाकड़ी फाजलपुर में प्रदूषण नियंत्रण विभाग के जिम्मेदारों ने निगरानी तेज की है। विभाग के आला-अधिकारियों का कहना है कि इन क्षेत्रों में ई-कचरा जलने की लगातार शिकायतें मिल रही है।

जाम आबोहवा के लिए मुसीबत 

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी आरके सिंह कहते हैं कि इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में ई-कचरा जलने की लगातार शिकायतें मिल रही है। लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। लगातार लग रहा जाम आबोहवा के लिए मुसीबत बना हुआ है। 

chat bot
आपका साथी