मुरादाबाद में हिमगिरी में अंधाधुंध फायरिंग कर बच्‍चे की जान लेने वाले आरोप‍ित की मौत

विचाराधीन कैदी ने उपचार के दौरान मेरठ में तोड़ा दम। खूब सिंह की गोली ने सात साल के बच्चे की ली थी जान। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हिमगिरि कालोनी में दो दिसंबर की दोपहर बाद खूब सिंह और उसके स्वजनों के बीच विवाद हो गया था।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 08:41 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 08:41 AM (IST)
मुरादाबाद में हिमगिरी में अंधाधुंध फायरिंग कर बच्‍चे की जान लेने वाले आरोप‍ित की मौत
खूब सिंह को लाइसेंसी असलहे के साथ गिरफ्तार क‍िया गया था।

मुरादाबाद, जेएनएन। हिमगिरि कालोनी में पत्नी से विवाद के दौरान अंधाधुंध फायरिंग करने और सात साल के बच्चे की जान लेने के आरोपित खूब सिंह की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई है। खूब सिंह का मेरठ में उपचार चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद स्‍वजनों ने अमरोहा में गंगा घाट पर शव का दाह संस्कार कर दिया।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हिमगिरि कालोनी में दो दिसंबर की दोपहर बाद खूब सिंह और उसके स्वजनों के बीच विवाद हो गया था। खुद को पांच घंटे तक कमरे में कैद करने वाले खूब सिंह ने गुस्से में लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया था। गोली सामने वाली मकान के छज्जे पर खड़े सात साल के पुनीत को लगी। उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई थी। खूब सिंह को लाइसेंसी असलहे के साथ गिरफ्तार करते हुए तीन दिसंबर को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। इस बीच 10 जनवरी को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिला कारागार के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां हालत में सुधार नहीं हो रहा था। 13 जनवरी को हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। वहां, गुरुवार को उपचार के दौरान खूब सिंह ने दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि करते सिविल लाइन थाना प्रभारी दरवेश कुमार ने बताया कि खूब सिंह की मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी