Moradabad health news : टीबी अस्‍पताल की ओपीडी में शुरू हुआ मरीजों का इलाज, 20 मुहल्लों का चयन

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में टीबी मरीजों को 46 दिन तक परेशानी का सामना करना पड़ा। 17 अप्रैल से दो जून तक ओपीडी बंद होने की वजह से टाउनहाल में कोई कर्मचारी भी नहीं पहुंचा। जनवरी 2021 में अब तक 3329 मरीजों का परीक्षण हुआ।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:32 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:32 AM (IST)
Moradabad health news : टीबी अस्‍पताल की ओपीडी में शुरू हुआ मरीजों का इलाज, 20 मुहल्लों का चयन
160 दिन में 46 दिन बंद रही ओपीडी, अब हो रही जांच।

मुरादाबाद, जेएनएन। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में टीबी मरीजों को 46 दिन तक परेशानी का सामना करना पड़ा। 17 अप्रैल से दो जून तक ओपीडी बंद होने की वजह से टाउनहाल में कोई कर्मचारी भी नहीं पहुंचा। जनवरी 2021 में अब तक 3329 मरीजों का परीक्षण हुआ। टीबी रोगियों के लिए बिजली विभाग ने घनी आबादी वाले इलाकों में खोजी अभियान शुरू कराया है। जिससे संक्रमितों की पुष्टि हो सके।

महामारी की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने की वजह से सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं 17 अप्रैल से बंद कर दी गईं थीं। 46 दिन बाद कोरोना संक्रमण से हालात सामान्य हुए। दो जून को जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी ओपीडी संचालित करनी शुरू हो गई। जनवरी से सात जून तक टाउनहाल के टीबी अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पहले के मुकाबले अब टीबी के मरीज अधिक नहीं आ रहे हैं। इसके लिए क्षय रोग अधिकारी ने ऐसे 20 मुहल्लों का चयन किया। जहां सबसे अधिक टीबी के मरीजों की पुष्टि हुई है। वहां लोगों से बात की जाए। लक्षण के आधार पर टीबी की जांच कराई जाए।

माह,                        मरीज,

जनवरी,                    612,

फरवरी,                     845,

मार्च,                       1195,

अप्रैल 17 तक,            677,

मई,                         00,

जून,                        70,

कोरोना महामारी में 46 दिन शासन के निर्देश के बाद ओपीडी बंद की गई थी। निर्देश प्राप्त होने के बाद ओपीडी चालू कर दी गई। टीबी रोगियों की पहचान के लिए 20 मुहल्लों का चयन किया गया है। इसके साथ ही टीबी अस्पताल में मरीजों के परीक्षण के लिए मैं खुद भी ओपीडी कर रहा हूं।

डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी, जिला क्षय रोग अधिकारी 

chat bot
आपका साथी