Moradabad Health News : पहले खुद स्लिप डिस्क की समस्‍या से जूझते रहे, न‍िजात म‍िलने पर अब लोगों को दे रहे योग करने की सलाह

मन में कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो सबकुछ मुमकिन है। उम्र बढ़ने के साथ तरह-तरह की बीमारियां लग जाती है। जिससे इंसान का हर काम करना मुश्किल हो जाता है। शहर की आशियाना कालोनी के रहने वाले पुनीत गर्ग को 2015 में स्लिप डिस्क की समस्या हो गई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 02:04 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 02:04 PM (IST)
Moradabad Health News : पहले खुद स्लिप डिस्क की समस्‍या से जूझते रहे, न‍िजात म‍िलने पर अब लोगों को दे रहे योग करने की सलाह
स्लिप डिस्क ठीक होने में लगे छह माह।

मुरादाबाद, जेएनएन। मन में कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो सबकुछ मुमकिन है। उम्र बढ़ने के साथ तरह-तरह की बीमारियां लग जाती है। जिससे इंसान का हर काम करना मुश्किल हो जाता है। शहर की आशियाना कालोनी के रहने वाले पुनीत गर्ग को 2015 में स्लिप डिस्क की समस्या हो गई। ऑर्थोपेडिक सर्जन के चक्कर काटे। फिजियोथैरेपी भी कराई लेकिन, कोई नतीजा नहीं निकला। दर्द की शिद्दत की वजह से काम करने का मन नहीं कर रहा था।

योग गुरु भारत भूषण के मुरादाबाद आगमन पर उनकी समस्या का समाधान हुआ। उन्होंने चार आसन में स्लिप डिस्क का इलाज बताया। अपने सामने कटिचक्रासन, सर्प गति, तानासन, भुजंगासन कराया। इसके बाद नियमित इस आसन को किया। लगातार छह माह आसन करने के बाद स्लिप डिस्क के दर्द से निजात मिल गई। इसके बाद से पुनीत गर्ग भी लोगों को उपचार के लिए योग की सलाह देते हैं। लोगों को अपने बारे में भी बताते हैं कि किस तरह उन्हें स्लिप डिस्क से निजात मिली। अब वो लगातार योग करते हैं और उन्होंने कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ऑनलाइन लोगों को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी योग आसन कराए।

लंबे समय तक बैठने की वजह से हो रही समस्या : पुनीत गर्ग बताते हैं कि पेशे से व्यापारी हूं। दुकान पर लगातार बैठने की वजह से स्लिप डिस्क की दिक्कत हो गई थी। भगवान के आशीर्वाद से अब पूरी तरह स्वस्थ हूं। कोई भी पूछता है कि स्लिप डिस्क का दर्द कैसे ठीक हुआ तो उन्हें योग की ही सलाह देता हूं।

​​​​​यह भी पढ़ें :-

UP Police : पुलिस व‍िभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा, मुरादाबाद में पांच साल से जीजा की जगह साला कर रहा था नौकरी

Fraud in UP Police : आठ हजार रुपये प्रतिमाह देकर साले को बनाया था फर्जी पुलिस कर्मी, सेल्यूट और सलामी का दिया था प्रशिक्षण

Fraud in UP Police : एक तस्‍वीर ने खोल दी जीजा और साले के फर्जीवाड़े की पोल, सात सौ स‍िपाह‍ियों का चेक क‍िया जा रहा डाटा

Fraud in UP Police : फर्जी पुलिस कर्मी सुनील है इंटर पास, पकड़े जाने पर आरोप‍ित स‍िपाही ने कहा-मैं ड‍िप्रेशन में हूं

chat bot
आपका साथी