Moradabad Gram Panchayat Chunav Result 2021 : मतगणना जारी, 550 से अधिक ग्राम प्रधानों के परिणाम घोषित

काेरोना संक्रमण के खौफ के बीच मतगणना की गति बेहद धीमी है। इसके चलते दूसरे दिन भी पंचायत चुनाव के सभी नतीजे नहीं आ सके। दो दिनों में साढ़े पांच सौ प्रधानों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 10:46 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 10:46 AM (IST)
Moradabad Gram Panchayat Chunav Result 2021 : मतगणना जारी, 550 से अधिक ग्राम प्रधानों के परिणाम घोषित
जिला पंचायत के परिणाम देर रात तक घोषित होने की उम्मीद है।

मुरादाबाद, जेएनएन। काेरोना संक्रमण के खौफ के बीच मतगणना की गति बेहद धीमी है। इसके चलते दूसरे दिन भी पंचायत चुनाव के सभी नतीजे नहीं आ सके। दो दिनों में साढ़े पांच सौ प्रधानों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बाकी ग्राम पंचायतों के मतों की गणना का काम चल रहा है। यही हाल बीडीसी के परिणामों का है। अभी तक पांच सौ ही परिणाम घोषित हो पाए हैं। जिला पंचायत के परिणाम देर रात तक घोषित होने की उम्मीद है।

रविवार को सुबह आठ बजे से जिले के सभी ब्लाकों की 643 ग्राम पंचायतों, 972 क्षेत्र पंचायत सदस्यों, 8411 ग्राम पंचायत सदस्यों के अलावा 39 जिला पंचायत सदस्यों के लिए डाले गए वोटों की गिनती का काम हो रहा है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से मतों की गिनती में समय लग रहा है। इसलिए दो दिन में भी मतगणना का काम पूरा नहीं हो सका। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि देर रात तक प्रधान पद के लिए साढ़े पांच सौ से अधिक परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के परिणाम भी घोषित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रात भर मतगणना का कार्य होगा। आज मतगणना समाप्त होने की संभावना है।

कुंदरकी विधायक के भाई बीडीसी का चुनाव हारे

कुंदरकी विधायक हाजी मुहम्मद रिजवान के भाई मुहम्मद हफीज को उनके प्रतिद्वंदी खालिद हुसैन ने क्षेत्र पंचायत का चुनाव हरा दिया। इसके अलावा डोमघर गांव की प्रधानी भी मजरे हासा नगला में चली गई है। इसी तरह बिलारी विधायक के रिश्तेदार ग्राम मुहम्मद इब्राहिमपुर का प्रधान बने हैं। 

chat bot
आपका साथी