Moradabad Gram Panchayat Chunav Result 2021 : मतगणना के दौरान धांधली की श‍िकायत, जांच की मांग

Moradabad Gram Panchayat Chunav Result 2021 वार्ड 15 से जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे गौरव कुमार ने मतगणना के दौरान धांधली करने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से शिकायत कर निष्पक्ष परिणाम घोषित करने की मांग की है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 05:57 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 05:57 AM (IST)
Moradabad Gram Panchayat Chunav Result 2021 : मतगणना के दौरान धांधली की श‍िकायत, जांच की मांग
निष्पक्ष परिणाम घोषित करने की मांग की है।

मुरादाबाद। वार्ड 15 से जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे गौरव कुमार ने मतगणना के दौरान धांधली करने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से शिकायत कर निष्पक्ष परिणाम घोषित करने की मांग की है।

गौरव कुमार की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार वह अपने वार्ड में बढ़त बनाए हुए थे। मंगलवार को जब वह मतगणना केंद्र पर पहुंचे तो उन्हें बताया कि मतगणना का विजेताओं की सूची जिला प्रशासन को भेज दी गई है, वह चुनाव हार चुके हैं। इस दौरान वहां भाजपा प्रत्याशी भी मौजूद थे। गौरव ने विरोध किया पर उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसकी शिकायत एडीएम प्रशासन से की तो उन्होंने लिखित में शिकायत मिलने पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

chat bot
आपका साथी