Moradabad Fruit Market News : फलों के दामों में गिरावट आने से मिली लाेगाें काे राहत, जानिए फलाें सहित नीबू के क्या रहे दाम

Moradabad Fruit Market News कोरोना संक्रमण काल में बढ़े फलों के दाम अब धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। केला अनानास पपीता के दाम नीचे आने से राहत है। सबसे बड़ी राहत नींबू से मिली है। इम्युनिटी पावर बढ़ाने वाला नीबू सप्ताह भर पहले 160 रुपये किग्रा में बिका था

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 04:30 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 04:30 PM (IST)
Moradabad Fruit Market News : फलों के दामों में गिरावट आने से मिली लाेगाें काे राहत, जानिए फलाें सहित नीबू के क्या रहे दाम
Moradabad Fruit Market News : फलों के दामों में गिरावट आने से मिली लाेगाें काे राहत

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Fruit Market News : कोरोना संक्रमण काल में बढ़े फलों के दाम अब धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। केला, अनानास, पपीता के दाम नीचे आने आने राहत है। सबसे बड़ी राहत नींबू से मिली है। इम्युनिटी पावर बढ़ाने में लाभदायक नीबू एक सप्ताह पहले तक 160 रुपये किग्रा तक पहुंच गया था लेकिन, अब 100 रुपये किग्रा तक फुटकर में इसके दाम पहुंच गए हैं। माेल भाव करने पर नीबू 80 रुपये किग्रा तक भी फुटकर में मिल रहा है। 60 से 80 रुपये तक कम होने से बहुत राहत मिली है।

यही नहीं नीबू भी अब ठेलों पर खूब दिखाई दे रहा है, जिससे इसके दामों में गिरावट आई है। कारोबारी बताते हैं कि इन दिनों नीबू की फसल होती है, जिससे दाम नीचे आए हैं। पहले नीबू की तेजी से लोग इस कोरोना काल में इम्युनिटी बढ़ाने को खरीदने से बच रहे थे लेकिन, अब नीबू सस्ता होने पर कोई आधा किग्रा तो कोई एक किग्रा तक लेकर जा रहा है। पपीता भी गुणवत्ता के हिसाब से दस से 20 रुपये नीचे आए हैं। पहले 60 रुपये तक इसके भाव पहुंच गए थे। इम्युनिटी बढ़ाने में फलों का बढ़ा योगदान है। 30 से 40 रुपये बिकने वाले केले ने भी अपना रुख बदल दिया था लेकिन अब केला भी फिर से 40 रुपये दर्जन तक पहुंच गया है।

रमजानों की वजह से भी आई थी तेजी

ए्क तो कोरोना संक्रमण में दिल्ली से फलों की आमद कम थीं। वहीं इन्हीं दिनों रमजान भी थे, जिससे फलों में तेजी एकदम आई। अब रमजान खत्म हो चुके हैं तो उम्मीद है कि फलों में गिरावट आएगी। यही नहीं की मौसमी फल और आ गए हैं।

सेब से नहीं मिल रही राहत

सेब से अभी राहत नहीं मिल रही है। 200 रुपये किग्रा तक सेब मिल रहा है। अभी इसकी फसल नहीं है। कोर्ल्ड स्टाेरेज का सेब आ रहा है। अभी सेब की नई फसल में तीन महीने का वक्त है। तब ही सेब सस्ता होने कर उम्मीद है। आम का सीजन नहीं आया है। प्री सीजन में 50 रुपये किग्रा तक हैं।

फलों के दामों की स्थिति

फल थोक फुटकर

पपीता 25 50-60

केला 10-15 40

आम 15-20 50

तरबूज 05-06 15

खरबूज 10-15 40

नीबू 30-40 100

सेब 100-120 180-200

chat bot
आपका साथी