Moradabad Education News : आइएफटीएम को मिला उभरते हुए विश्वविद्यालय का पुरस्कार

Moradabad Education News शिक्षा शिखर सम्मेलन में पूरे भारत के सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों से 80 कुलपतियों ने भाग लिया। आइएफटीएम को ये पुरस्कार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 01:16 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 01:16 PM (IST)
Moradabad Education News : आइएफटीएम को मिला उभरते हुए विश्वविद्यालय का पुरस्कार
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्‍कार मिला है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Moradabad Education News : विश्व शिक्षा शिखर सम्मेलन में भारत में उभरते हुए विश्वविद्यालय का पुरस्कार आइएफटीएम को मिला है। 22 से 24 सितंबर तक चले इस उच्च शिक्षा पर आधारित शिक्षा शिखर सम्मेलन में पूरे भारत के सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों से 80 कुलपतियों ने भाग लिया। आइएफटीएम को ये पुरस्कार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला है।

कुलपतियों और कुल सचिवों के पैनल बनाकर उच्च शिक्षा से संबंधित अनेक विषयों विचार विमर्श किया। इस पुरस्कार के लिए कई विश्वविद्यालयों ने अपने आपको प्रस्तुत किया था। लेकिन, निर्णायक मंडल ने  आइएफटीएम विश्वविद्यालय को चुना। आइएफटीएम के विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.महेंद्र पांडे को यह पुरस्कार मिला है। वर्ष 2021 में बने इस विश्वविद्यालय ने बहुत कम समय में उपलब्धियां हासिल की है। विश्वविद्यालय ने सभी मुख्य परिषदों जैसे फार्मेसी काउंसलिंग आफ इंडिया, बार काउंसलिंग आफ इंडिया एवं नेशनल काउंसलिंग फार टीचर एजुकेशन की मान्यता प्राप्त की गई। उप्र में कुछ ही ऐसे विश्वविद्यालय हैं, जिनको राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ग्रेड मिला हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति राजीव कोठीवाल एवं प्रति कुलकुलाधिपति अभिनव कोठीवाल ने पुरस्कार के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया है।

मिस एंड मुरादाबाद प्रतियोगिता के लिए आडिशन : रामगंगा विहार स्थित स्वयंवर बैंक्वेट हाल में लाइफ स्टाइल फाउंडेशन एवं पर्यावरण मित्र समिति की ओर से मिस एंड मिस्टर मुरादाबाद प्रतियोगिता के लिए आडिशन लिया गया। इसमें 10 से 15 वर्ष तक के प्रतिभागी एंजल्स के नाम से टाइटल के लिए रैंप पर उतरे। आडिशन में 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कोआर्डिनेटर उर्वशी सिंह ने बताया कि सभी प्रतिभागियों के दो राउंड लिए गए। निर्णायक मंडल में 2020 की मिसेज़ मुरादाबाद विजेता मनुषी रस्तोगी, लाकडाउन मिसेज की विजेता साक्षी नागपाल रहीं। मिस एंड मिसेज के निर्णायकों में कोरियोग्राफर एंड गुमर शमिता जैन, शरणम ग्रुप संस्थापिका मीनू अरोरा, माडल कोमल गांधी मौजूद रहीं। आयोजक केके गुप्ता ने बताया कि हमारे कुछ प्रतिभागी शहर से बाहर के थे। इसलिए उनका वीडियो आडिशन हुआ। कुल मिलाकर तीन अक्टूबर को बैंक्वेट में ग्रांड फिनाले होगा। जिसमें 2021 की मिस एवं मिसेज मुरादाबाद के टाइटल विनर चुने जाएंगे। इसमें शिव मिगलानी, डा. नीतू रस्तोगी, डा. मनीष कुमार, अदित भारद्वाज, रावत्री गुप्ता, आरएन बाजपेयी रहे।

chat bot
आपका साथी