Moradabad crime : टहलने निकले युवक को बदमाशों ने मारी गोली, शोर मचने पर दौड़ पड़े लोग

मुरादाबाद में रंजिश की वजह से बदमाशों ने टहलने निकले युवक को गोली मार दी। शोर मचने पर हमलावर भाग गए। निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने कंधे से गोली निकाली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 10:02 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 10:02 AM (IST)
Moradabad crime : टहलने निकले युवक को बदमाशों ने मारी गोली, शोर मचने पर दौड़ पड़े लोग
गोली लगने के बाद अश्‍वनी कुमार का अस्‍पताल में होता इलाज।

मुरादाबाद, जेएनएन। मझोला थाना क्षेत्र में मंगलवार को तड़के घर से टहलने निकले एक युवक पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली से घायल युवक को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां युवक के शरीर से गोली निकालने में चिकित्सक कामयाब रहे। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

मझोला पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदपुर के मूल निवासी अश्वनी कुमार शहर के बुद्धिबिहार में सपरिवार रहते हैं। पेशे से किसान अश्वनी के परिवार में पत्नी कांता देवी के अलावा दो बेटियां माही व मानवी के साथ पुत्र प्रणव है। पत्नी के मुताबिक मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे अश्वनी कुमार घर से टहलने निकले। वह महज 100 मीटर आगे बढे थे। पहले से ही घात लगाए हमलावरों ने अश्वनी कुमार को निशाना बनाकर फायर झोंक दिया। गोली सीने के उपर बाएं कंधे में जा धंसी। अश्वनी कुमार जमीन पर गिर पडे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले। तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। गोली लगने की सूचना पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। घायल को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि अश्वनी कुमार के पिता रमेशपाल सिंह ने दो शादी की है। अश्वनी कुमार दूसरी पत्नी के पुत्र हैं। प्रथमदृष्टया जांच में पता चला है कि गोली पुरानी रंजिश में चलाई गई है। पांच साल पहले भी घरेलू विवाद में अश्वनी कुमार पर उनके भतीजे ने फायर झोंका था। तभी से अश्वनी कुमार सपरिवार शहर में रहने लगे। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। हमलावरों तक पहुंचने के प्रयास में घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही हमलावरों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी