Moradabad Coronavirus News : अस्पताल में भर्ती होने के कुछ देर बाद युवक ने तोड़ दिया दम, बढ़ रहा मौत का आंकड़ा
कोरोना महामारी में जरा सी लापरवाही लोगों के लिए खतरे की घंटी बनती जा रही है। सोमवार की दोपहर 1245 बजे जिला अस्पताल में तहसील स्कूल क्षेत्र के 33 वर्षीय युवक को भर्ती कराया गया। उस वक्त उसके शरीर का ऑक्सीजन स्तर 60 के करीब था।
मुरादाबाद। कोरोना महामारी में जरा सी लापरवाही लोगों के लिए खतरे की घंटी बनती जा रही है। सोमवार की दोपहर 12:45 बजे जिला अस्पताल में तहसील स्कूल क्षेत्र के 33 वर्षीय युवक को भर्ती कराया गया। उस वक्त उसके शरीर का ऑक्सीजन स्तर 60 के करीब था। सांस लेने में परेशानी हो रही थी।
फौरन ही उसे इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। दूसरी बार में जब चेक किया गया तो ऑक्सीजन 40 के करीब पहुंच गया था। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। चिकित्सक को बुलाया गया। लेकिन, तब तक उसकी सांसें रुक चुकी थीं। वहीं एल-थ्री अस्पताल में एक महिला और एक पुरुष की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए सचेत हो जाइये। सावधानी बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें :-
दो बालिकाओं के माचिस के खेल में झोपड़ी में लगी आग, जिंंदा जल गया नौ महीने का मासूम