Moradabad coronavirus news update : गंभीर होते जा रहे हालात, आप भी समझें अपनी जिम्‍मेदारी, करें ये काम

Moradabad coronavirus news update समझदार लोग भी मास्‍क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इस तरह की लापरवाही जारी रही तो हालात और बिगड़ जाएंगे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 09:37 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:37 AM (IST)
Moradabad coronavirus news update : गंभीर होते जा रहे हालात, आप भी समझें अपनी जिम्‍मेदारी, करें ये काम
Moradabad coronavirus news update : गंभीर होते जा रहे हालात, आप भी समझें अपनी जिम्‍मेदारी, करें ये काम

मुरादाबाद : कोरोना संक्रमण से बचाव का काम सिर्फ डॉक्टर और पुलिस का ही नहीं हैं। इसमें हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी है। शारीरिक दूरी के नियम के साथ मुंह पर मास्क और हाथों में ग्लब्ज पहनने होंगे। कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या 10 दिन में बहुत बढ़ गई है। हालात ये हैं कि प्रदेश के सभी जनपदों में संक्रमितों का आंकड़ा बढऩे से सरकार को 55 घंटे की बंदी करनी पड़ी है। हालात ये हैं कि लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैैं। शारीरिक दूरी के नियम के साथ ही मास्क नहीं लगाने की वजह से हालात बेकाबू होते जा रहे है। अब तक जिले में 29 लोगों की मौत हो चुकी है। 460 पुरुष और 214 महिलाएं संक्रमित हो चुके हैं। अब भी नहीं सुधरे तो हालात बेहद खतरनाक होंगे। इसलिए परिवार और अपने लिए मास्क लगाएं। किसी से हाथ न मिलाएं। दो गज की दूरी बनाकर ही दूसरे व्यक्ति से बात करें। सूखी खांसी, तेज बुखार होने पर फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। 

सप्ताहभर पहले की नमूनों की स्थिति

तारीख, नमूने, पॉजिटिव, निगेटिव

21 जून,   184,   02,         180

22 जून,    168,   01,        167

23 जून,     317,    17,      298

24 जून,      278,    11,       267

25 जून,     277,    15,        262

26 जून,       384    04,       380

27 जून,       363,    09,       354

28 जून,       357,     08,      344

29 जून,      378,      15,      361

30 जून,      343,      08,      335

एक सप्ताह की नमूना लेने की स्थिति

तारीख,    नमूने,  पॉजिटिव,    निगेटिव

01 जुलाई,  300,    15,         285,

02 जुलाई,    459,   03,      453,

03 जुलाई,   531,      31,     497,

04 जुलाई,    451,     23,      421,

05 जुलाई,     324,     13,      306,

06 जुलाई,     533,     37,      464,

07 जुलाई,      470,     12     304,

08 जुलाई,       410,     36,     465,

09 जुलाई,        400,     28,      357,

10 जुलाई,        649,      32,      364,

ये बोले सर्विलांस अधिकारी

कोरोना संक्रमण की रोकथाम सभी के प्रयास से होगी। अमूमन जिले में हर जगह देखने में आ रहा है कि लोग मास्क और शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं कर रहे है। इसकी वजह से 10 दिन में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ गया है। हमारी लोगों से अपील है कि वे अपने साथ परिवार की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें।

डॉ दिनेश कुमार प्रेमी, जिला सर्विलांस अधिकारी

स्वास्थ्य विभाग अपना काम कर रहा है। लोगों का ये समझना कि कोई वायरस नहीं है। ये उनकी भूल है। इस बात को नकारकर वो अपने और परिवार की ङ्क्षजदगी खतरे में डाल रहे हैं। अब वायरस पब्लिक में फैल रहा है। पहले से ज्यादा अब सावधानी की जरूरत है। इसलिए डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन का पालन करें। अब तक डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी भी संक्रमित हो चुके हैं।

डॉ शेर सिंह कक्कड़, कोविड-19 प्रशिक्षक जिला अस्पताल

अस्पताल में तो कुछ लोग मास्क भी लगाकर आ रहे हैं लेकिन, शहर में मास्क लगाने को तौहीन समझा जा रहा है। हम लोग मास्क लगाए बिना कोई काम नहीं कर रहे हैं। कोरोना वायरस पब्लिक में स्प्रेड हो चुका है। हालात गंभीर हो सकते हैं। इसलिए अपनी सावधानी का पूरा ख्याल रखें। ये न सोचें ििक सामने वाले ने मास्क नहीं लगाया तो मैं भी क्योंं लगाउं।

डॉ संजीव बेलवाल, एल-वन श्रेणी अस्पताल इंचार्ज

पूरे विश्व में कोरोना वायरस फैला हुआ है। मस्जिद और दूसरी धार्मिक स्थलों में भी लोग नहीं के बराबर जा रहे हैं। डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के मुताबिक दो गज की दूरी के साथ सामने वाले से बात करें। बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलें। पिछले 10 दिन में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सिर्फ लोगों की लापरवाही से बढ़ा है। इसलिए नियमों का पालन करें।

सैयद मासूम अली, शहर इमाम

chat bot
आपका साथी