Moradabad Coronavirus News : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ज्‍यादा खतरनाक, एक ही द‍िन में पांच लोगों की मौत

Five deaths due to corona infection in Moradabad कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमण की दूसरी लहर ज्‍यादा खतरनाक साब‍ित हो रही है। गुरुवार को दो लोगों की दिल्ली और तीन की मुरादाबाद में संक्रमण से मौत हो गई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 07:32 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:32 AM (IST)
Moradabad Coronavirus News : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ज्‍यादा खतरनाक, एक ही द‍िन में पांच लोगों की मौत
तीन लोगों की मौत शहर के निजी अस्पतालों में हुई है।

मुरादाबाद, जेएनएन। कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला जारी है। संक्रमण की दूसरी लहर में प्रतिदिन का आंकड़ा चौंकाने वाला है। गुरुवार को दो लोगों की दिल्ली और तीन की मुरादाबाद में संक्रमण से मौत हो गई। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अधिक खतरनाक साबित हो रही है। इन दिनों शायद ही कोई दिन ऐसा निकल रहा है जो संक्रमण की वजह से किसी की जान नहीं जा रही है। हालात ये हो गए हैं कि गुरुवार को कोरोना संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई है। इनमें दो का इलाज दिल्ली के अस्पताल में हो रहा था। उनकी मौत की जानकारी जब परिजनों को हुई तो खलबली मच गई। वहीं तीन लोगों की मौत शहर के निजी अस्पतालों में हुई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एमसी गर्ग ने बताया कि इस बार कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में फेफड़ों पर जल्दी अटैक के मामले सामने आ रहे हैं। मरीज को लक्षण मिले या नहीं मिले। अचानक सांस लेने में परेशानी शुरू हो जाती है। इसके बाद उसे सीधे ऑक्सीजन पर ले जाना पड़ रहा है। इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है।

कोरोना की दूसरी लहर में मौत का आंकड़ा

तारीख,                                 मौत

15 अप्रैल,                              5,

13 अप्रैल,                              5,

12 अप्रैल,                              2,

11 अप्रैल,                               1,

10 अप्रैल,                               3,

नौ अप्रैल,                                1,

आठ अप्रैल,                              1,

सात अप्रैल,                               2,

पांच अप्रैल,                               1,

तीन अप्रैल,                               1,

31 मार्च,                                   1,

नौ मार्च,                                    1,

नौ फरवरी,                                 1,

24 जनवरी,                               1,

21 जनवरी,                               1,

सात जनवरी,                              2,

पांच जनवरी,                              1,

2020 में,                                  170,

कोरोना रिपोर्ट की लेटलतीफी से बिगड़ रहे हालात

स्वास्थ्य विभाग के लैब तकनीशियन प्रतिदिन 3000 के करीब कोरोना आशंकितों के नमूने ले रहे हैं। कोरोना संक्रमण की पुष्टि के लिए आरटीपीसीआर की रिपोर्ट का इंतजार चार से पांच दिन तक करना पड़ रहा है। ऐसे हालात में नमूना देने वाला व्यक्ति बाजार में खुलेआम घूमता फिर रहा है। संक्रमण की पुष्टि के बाद वो आइसोलेट हो रहा है लेकिन, इन तीन से चार दिन में न जाने कितने लोगों को वो संक्रमित कर चुका होता है। इसका अंदाजा शायद नहीं लगाया जा सकता है। तब तक उस मरीज के फेफड़ों पर असर पड़ रहा है। उसके बाद उसे ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। इसलिए रिपोर्ट जल्दी मिलने के साथ नमूना देने वाले होम क्वारंटाइन में ही रहें। 

यह भी पढ़ें :-

मह‍िला से बोला युवक, तीन द‍िन के ल‍िए अपनी बेटी को मेरे पास छोड़ दो, तुम्‍हारा काम हो जाएगा

मुरादाबाद की युवती ने पुलिस को भेजा वीडियो, कहा-मैं बाल‍िग हूं, मैंने प्रेमी के साथ शादी कर ली है

अंध‍व‍िश्‍वाश : मुरादाबाद में पत्‍नी की बीमारी से परेशान युवक ने बुला ल‍िया तांत्रिक, घर में भूतों का साया है, सुनकर दे द‍िए 21 हजार

chat bot
आपका साथी