Moradabad coronavirus news : सीरो स्टडी के ल‍िए 16 और लोगों के ल‍िए जाएंगे नमूने, लिस्ट का इंतजार

सीरो स्टडी के लिए जिले में 16 लोगों के नमूने और लिए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को लखनऊ मुख्यालय से लिस्ट भेजी जाएगी। आज लिस्ट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद सैंपल लेने का काम शुरू हो जाएगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 01:52 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 01:52 PM (IST)
Moradabad coronavirus news : सीरो स्टडी के ल‍िए 16 और लोगों के ल‍िए जाएंगे नमूने, लिस्ट का इंतजार
आज लिस्ट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुरादाबाद, जेएनएन। सीरो स्टडी के लिए जिले में 16 लोगों के नमूने और लिए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को लखनऊ मुख्यालय से लिस्ट भेजी जाएगी। आज लिस्ट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद सैंपल लेने का काम शुरू हो जाएगा। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि गुुरुवार को 18 नमूने लिए गए थे। अभी 16 लोगों के नमूने लिए जाने के लिए कहा गया है। इसके लिए लखनऊ मुख्यालय से लोगों के नाम की लिस्ट मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग अब तक 793 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। जिन लोगों के नमूने लिए गए हैं। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।

ग्राम पंचायतों में टीकाकरण के ल‍िए चला अभियान : सम्‍भल के मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी और जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने ग्राम पंचायत हजरतनगर गढ़ी, सिंहपुर साहनी, धुरेटा एवं जनैटा में पहुंचकर लोगों का वैक्सीनेशन कराया गया। ग्राम पंचायत हजरत नगर गढ़ी में 105 ग्राम पंचायत सिंहपुर सानी में 75, जनेटा में 160 ग्राम पंचायत धुरेटा में 20 लोगों ने टीकाकरण कराया है। टीकाकरण के समय खंड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, ग्राम स्तरीय कर्मचारी आंगनबाड़ी, आशा, ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान उपस्थित थे। ग्राम प्रधानों द्वारा आश्वासन दिया गया है कि अगले एक सप्ताह में समस्त ग्राम पंचायत वासियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूर्ण करा लेंगे। ग्राम पंचायत सिंहपुर साहनी में 90 फीसद 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों ने टीकाकरण करा लिया है। ग्राम पंचायत हजरत नगर गढ़ी में अधिकतर लोगों ने टीकाकरण का कार्य करा लिया गया है, जो कि एक सराहनीय कार्य है।

यह भी पढ़ें :-

UP Police : पुलिस व‍िभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा, मुरादाबाद में पांच साल से जीजा की जगह साला कर रहा था नौकरी

Fraud in UP Police : आठ हजार रुपये प्रतिमाह देकर साले को बनाया था फर्जी पुलिस कर्मी, सेल्यूट और सलामी का दिया था प्रशिक्षण

Fraud in UP Police : एक तस्‍वीर ने खोल दी जीजा और साले के फर्जीवाड़े की पोल, सात सौ स‍िपाह‍ियों का चेक क‍िया जा रहा डाटा

Fraud in UP Police : फर्जी पुलिस कर्मी सुनील है इंटर पास, पकड़े जाने पर आरोप‍ित स‍िपाही ने कहा-मैं ड‍िप्रेशन में हूं

chat bot
आपका साथी