Moradabad Coronavirus News : मुरादाबाद पुलिस लाइन की आरटीसी बैरक को बनाया आइसोलेशन वार्ड

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जारी है। मुरादाबाद में तैनात करीब 1300 पुलिस कर्मी इस वक्त बरेली और रामपुर में चुनावी ड्यूटी कर रहे हैं। पहले चरण के चुनाव में डेढ़ सौ कांस्टेबल बरेली भेजे गए। जबकि दूसरे चरण में रामपुर भेजे गए जवानों की भारी भरकम तादाद है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 05:30 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 05:30 PM (IST)
Moradabad Coronavirus News : मुरादाबाद पुलिस लाइन की आरटीसी बैरक को बनाया आइसोलेशन वार्ड
कोरोना का लक्षण मिलते ही आइशोलेशन सेंटर में भर्ती होंगे चुनाव ड्यूटी से लौटने वाले पुलिस कर्मी।

मुरादाबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर है। पुलिस लाइन परिसर में उन पुलिस कर्मियों के लिए आइसोलेशन वार्ड की स्थापना की गई है, जो चुनावी ड्यूटी में गैर जनपद में हैं। लौटने के बाद जिन पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिलेंगे, उन्हें आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया जाएगा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जारी है। मुरादाबाद में तैनात करीब 1,300 पुलिस कर्मी इस वक्त बरेली और रामपुर में चुनावी ड्यूटी कर रहे हैं। पहले चरण के चुनाव में डेढ़ सौ कांस्टेबल बरेली भेजे गए। जबकि दूसरे चरण में रामपुर भेजे गए जवानों की भारी भरकम तादाद है। आरआइ इंद्रवीर सिंह ने बताया कि कुल 1300 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल इस वक्त जिले से बाहर चुनाव ड्यूटी में हैं। इनके अलावा 217 एसआई, तीन इंस्पेक्टर भी चुनाव ड्यूटी में गैर जिले में हैं। सभी की आमद 20 को होनी है। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मद्देनजर पुलिस लाइंस परिसर स्थित आरटीसी की दो बैरक को आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। वार्ड में 40 बेड लगाए गए हैं। इसके अलावा पंखा, लाइट, हैंड सैनिटाइजर व स्टीम मशीन की भी व्यवस्था वहां की गई है। जिस भी पुलिस कर्मी में कोरोना के लक्षण मिलेंगे, उन्हें वहां भर्ती किया जाएगा। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद, एसपी ग्रामीण विद्यासागर मिश्र, एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार ने आइसोलेशन सेंटर का भ्रमण किया। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने पूरे परिसर की सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करने के आदेश दिए। पुलिस लाइंस परिसर में आने वालों की कड़ी निगरानी के आदेश दिए गए।

chat bot
आपका साथी