Moradabad Coronavirus News : मरीजों को म‍िलेगी राहत, मुरादाबाद में एक और एल-टू अस्पताल बनेगा

महानगर में जल्द ही कोविड-19 के मरीजों का बेहतर इलाज करने के लिए व्यवस्था की जा रही है। महिला अस्पताल के अलावा एक बड़े प्राइवेट अस्पताल को भी जल्दी एल टू अस्पताल का दर्जा दिया जाएगा। इससे मरीजों को काफी सहूल‍ियत म‍िलेगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 09:50 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 09:50 AM (IST)
Moradabad Coronavirus News : मरीजों को म‍िलेगी राहत, मुरादाबाद में एक और एल-टू अस्पताल बनेगा
जल्दी एल टू अस्पताल का दर्जा दिया जाएगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। महानगर में जल्द ही कोविड-19 के मरीजों का बेहतर इलाज करने के लिए व्यवस्था की जा रही है। महिला अस्पताल के अलावा एक बड़े प्राइवेट अस्पताल को भी जल्दी एल टू अस्पताल का दर्जा दिया जाएगा।

प्रभारी डीएम आनंद वर्धन ने बताया कि कोविड-19 मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके चलते व्यवस्थाएं भी बढ़ाई जा रहीं हैं। महिला चिकित्सालय में 50 बेड बढ़ाने के लिए काम चल रहा है। इसी तरह जिला संयुक्त चिकित्सालय में भी 20 बेड का कोविड-19 वार्ड मरीजों के इलाज के लिए बनाया जा रहा है। यहां कोरोना के प्राथमिक मरीजों का इलाज होगा। इसके अलावा 2-3 प्राइवेट अस्पतालों में लगभग 20 आइसीयू बेड एवं 100 ऑक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके अतिरिक्त एक बड़े अस्पताल को भी चिन्हित करके एल-2 का दर्जा दिया जाएगा। जिससे आने वाले समय में बेड की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त जनपद में पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध है एवं इस संबंध में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

chat bot
आपका साथी