Moradabad Coronavirus News : ज‍िले में ग्राम प्रधानों ने संभाली गांवों को काेरोना से बचाने की कमान

जिले के दौ से अधिक गांवों में कोरोना ने पैर पसार लिए हैं। इसलिए हर गांव को कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप से बचाना नए ग्राम प्रधानों के लिए भी चुनौती है। कोरोना को हराने के लिए ग्राम प्रधानों ने कमर कस ली है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 03:32 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 03:32 PM (IST)
Moradabad Coronavirus News : ज‍िले में ग्राम प्रधानों ने संभाली गांवों को काेरोना से बचाने की कमान
खुद साथ में रहकर अपने गांव को करा रहे सैनिटाइज।

मुरादाबाद, जेएनएन। जिले के दौ से अधिक गांवों में कोरोना ने पैर पसार लिए हैं। इसलिए हर गांव को कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप से बचाना नए ग्राम प्रधानों के लिए भी चुनौती है। कोरोना को हराने के लिए ग्राम प्रधानों ने काम भी शुरू कर दिया है। खुद प्रधान अपने गांव की गली और रास्तों को सैनिटाइज कराने के लिए निकल पड़े हैं। गांव में सैनिटाइज कराकर ग्रामीणों को घरों में ही रहने के लिए ग्राम प्रधानों द्वारा जागरूक भी किया जा रहा है।

शहर के साथ ही कोराेना महामारी ने गांव में भी अपने पैर पसार लिए हैं। इसकी रोकथाम के लिए जागरूक ग्राम प्रधानों ने अपने कदम आगे बढ़ाए हैं। ग्राम पंचायत गोपालपुर नत्था नगला के युवा ग्राम प्रधान तेजपाल सिंह व समाजसेवी मुख्तार हुसैन ने गांव को सैनिटाइज कराने का अभियान शुरू कर द‍िया है। इतना ही नहीं ग्राम प्रधान ने घर-घर जाकर लोगों को मास्क लगाने व बिना किसी काम के घरों से न निकलने के लिए जागरूक किया। प्रधान ने बताया कि वह यह काम अपने निजी पैसे से कर रहे हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत लदावली की नवनिर्वाचित प्रधान विनोद कुमारी ने भी गांव को सैनिटाइज कराया। इस दौरान गांव में बिना मास्क जितने भी लोग मिले उन्हें मास्क वितरित किए गए। यही नहीं उन्होंने विशेष कर महिलाओं को पहले खुद मास्क लगाने और उसके बाद में अपने घर वालों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया है। विनोद कुमारी का कहना है कि अगर घर में महिलाएं मास्क लगाने लगी तो अन्य लोग अपने आप ही मास्क लगाएं बिना घर से नहीं न‍िकल रहे हैं। इसके लिए गांव वालों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी