Moradabad Coronavirus News : राहत की उम्‍मीद, श्मशान घाटों पर सात कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार

कोरोना सक्रमितों के अंतिम संस्कार की संख्या सोमवार को कम रही। जिससे उम्मीद है कि अब रिकवरी ज्यादा होने से मौत का आंकड़ा गिरेगा। होम आइसोलेशन व अन्य बीमारी का आंकड़ा भी ज्यादा था लेकिन सोमवार को यह भी कम रहा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 02:07 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 02:07 PM (IST)
Moradabad Coronavirus News : राहत की उम्‍मीद, श्मशान घाटों पर सात कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार
अंतिम संस्कार कम होने से राहत की उम्मीद।

मुरादाबाद। कोरोना सक्रमितों के अंतिम संस्कार की संख्या सोमवार को कम रही। जिससे उम्मीद है कि अब रिकवरी ज्यादा होने से मौत का आंकड़ा गिरेगा। होम आइसोलेशन व अन्य बीमारी का आंकड़ा भी ज्यादा था लेकिन, सोमवार को यह भी कम रहा।

लोकोशेड श्मशान घाट पर पांच व रामगंगा विहार श्मशान घाट पर दो कोरोना संक्रमितों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। गुलाबबाड़ी व लालबाग में कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति का अंतिम संस्कार नहीं हुआ।

दस मई को अंतिम संस्कार की स्थिति

श्मशान                       कोरोना                      संक्रमित

सामान्य लोकोशेड         05                             08

रामगंगा विहार             02                             05

लालबाग                    00                               03

गुलाबबाड़ी                 00                                08

chat bot
आपका साथी