Moradabad Coronavirus News : भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष का कोरोना से निधन, कई द‍िनों से चल रहा था इलाज

कोरोना से हो रही मौतों का सिलसिला जारी है। बुधवार देर रात भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र गुप्ता का कोरोना के चलते निधन हो गया। वे पिछले 12 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 09:03 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 09:03 AM (IST)
Moradabad Coronavirus News : भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष का कोरोना से निधन, कई द‍िनों से चल रहा था इलाज
पिछले 12 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

मुरादाबाद। कोरोना से हो रही मौतों का सिलसिला जारी है। बुधवार देर रात भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र गुप्ता का कोरोना के चलते निधन हो गया। वे पिछले 12 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

बुधवार देर शाम अचानक से हालत बिगड़ने के बाद चिकित्सकों ने बचाने के सभी प्रयास किए, लेकिन बचा नहीं पाए। बेहद साधारण तरीके से रहने वाले महेंद्र गुप्ता मृदुभाषी थे। एक कार्यकर्ता के तौर से भाजपा में रहते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तक का सफर तय किया। पंचायती राजमंत्री भूपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, नगर विधायक रितेश गुप्ता, राहुल सेठी सहित भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट कीं। 

chat bot
आपका साथी