Moradabad Coronavirus News : जिला पंचायत कार्यालय में कोरोना का खौफ, कई कर्मचारी संक्रमित

काेरोना संक्रमण बढ़ने से सरकारी दफ्तर के कर्मचारियों में बेहद खौफ है। जिला पंचायत के एक अधिकारी की कोरोना से मौत हो जाने के बाद दफ्तर में दहशत का माहौल है। कई कर्मचारी अभी भी संक्रमित हैं। सभी का इलाज चल रहा है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 12:12 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 12:12 PM (IST)
Moradabad Coronavirus News : जिला पंचायत कार्यालय में कोरोना का खौफ, कई कर्मचारी संक्रमित
सभी कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। काेरोना संक्रमण बढ़ने से सरकारी दफ्तर के कर्मचारियों में बेहद खौफ है। जिला पंचायत के एक अधिकारी की कोरोना से मौत हो जाने के बाद दफ्तर में दहशत का माहौल है। कई कर्मचारी अभी भी संक्रमित हैं। सभी का इलाज चल रहा है। इसके चलते अन्य कर्मचारी भी दफ्तर आने से डर रहे हैं।

जिला पंचायत के अवर अभियंता सबसे पहले काेरोना पाजिटिव हुए थे। इसके बाद कार्याधिकारी कोरोना पाजिटिव होने के बाद अपने घर चले गए। परिजनों ने हालत नाजुक होने पर उन्हें गुड़गांव के अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन, डाक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए। कोरोना संक्रमण की वजह से उनकी मौत हो गई। जिला पंचायत दफ्तर के चार कर्मचारी अभी भी कोरोना पाजिटिव हैं। उनका इलाज चल रहा है। लेकिन, सभी की हालत में सुधार है। दफ्तर में लगातार कोरोना के मरीज मिलने की वजह से अन्य कर्मचारी भी आने से डर रहे हैं। लाकडाउन में दफ्तर कोई नहीं आ रहा है। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत शिशुपाल शर्मा ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। दफ्तर को सैनिटाइज करा दिया गया है। महामारी से सतर्कता के लिए सभी कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। 

chat bot
आपका साथी