डॉक्टर की सलाह, कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कराएं वैक्सीनेशन, पौष्टिक आहार का करें सेवन

कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका है। इसको लेकर लाेगों के मन में डर भी है। लेकिन हमें कोरोना से डरने के बजाय वैक्सीनेशन कराना है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखने के साथ ही उनके खानपान पर ध्यान रखना है।उन्हें पौष्टिक आहार देना है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 04:40 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 04:40 PM (IST)
डॉक्टर की सलाह, कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कराएं वैक्सीनेशन, पौष्टिक आहार का करें सेवन
बच्चों को प्रतिदिन पौष्टिक आहार दें, योग की डालें आदत।

मुरादाबाद, जेएनएन। कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका है। इसको लेकर लाेगों के मन में डर भी है। लेकिन, हमें कोरोना से डरने के बजाय वैक्सीनेशन कराना है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखने के साथ ही उनके खानपान पर ध्यान रखना है।उन्हें पौष्टिक आहार देना है। दैनिक जागरण कार्यालय में हुए हेलो डाक्टर में झांझनपुर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. ऋचा लोचब ने इन बातों पर फोकस किया।साथ ही पाठकों के सवालों के जवाब दिए।

उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पैक्ड फूड पूरी तरह से बंद कर दें। घर का दूध, दही, मट्ठा और खाने में हरी सब्जियां, पनीर आदि दें। इसके अलावा फेफड़ों की मजबूती के लिए योग कराएं। अनुलोम-विलोम और प्राणायाम के बारे में बताएं। बाहरी खानपान से पूरी तरह परहेज रखना है। शारीरिक दूरी के नियम के साथ मास्क जरूरत लगाना है। बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलें।

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए ये करें

- महिलाएं परिवार के सभी सदस्यों को पौष्टिक आहार दें

- बच्चों को बाहरी खानपान से परहेज कराएं

- प्रतिदिन सुबह में बच्चों को योग कराएं

- पैक्ड फूड बंद कर दें

- बुखार या अन्य समस्या होने पर फौरन चिकित्सक से सलाह लें

दैनिक जागरण के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में इन लोगों ने पूछे डॉक्टर से सवाल

निवाड़खास से कंचन सिंह, विशेष कश्यप, चांदनी बुद्धि विहार, कमल हिमगिरी कालोनी, चांदनी दीवान का बाजार, आजाद नगर अर्चना शर्मा, बिलारी से सुमित्रा, बुद्धि विहार से सावित्री, आशियाना कालोनी से सुगंधा शर्मा, मिलन विहार से रागिनी सिंह आदि ने सवाल किए।

10,994 लोगों ने लगवाई वैक्सीन : महामारी की तीसरी लहर की आशंका है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन बढ़ा दिया है। सोमवार को शाम पांच बजे तक 10,994 लोगों को वैक्सीनेट किया गया। इसमें 18 प्लस में प्रथम डोज 1456, सेकेंड डोज 824 को लगाई गई। 4980 के सापेक्ष 2280 को टीका लगाया जा सका। 45 प्लस में प्रथम डोज 7696, सेकेंड डोज 1018 को लगाई गई। 6500 के सापेक्ष 8714 को टीका लगाया जा सका। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि टीकाकरण में क्लस्टर के तहत बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। मंगलवार को भी बड़ा टास्क है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है।

chat bot
आपका साथी