Moradabad Coronavirus news : ज‍िले में फ‍िर म‍िलने लगे कोरोना संक्रम‍ित, दो सगे भाइयों में संक्रमण की पुष्टि

कटघर क्षेत्र में हनुमान नगर में रहने वाले दो सगे भाई जिसमें एक की उम्र 14 साल और दूसरे की उम्र 16 साल है इनके नमूने लेकर जांच की गई। दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए। दोनों किशोर में बुखार या अन्य प्रकार के लक्षण नहीं हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 07:50 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 07:50 AM (IST)
Moradabad Coronavirus news : ज‍िले में फ‍िर म‍िलने लगे कोरोना संक्रम‍ित, दो सगे भाइयों में संक्रमण की पुष्टि
दोनों की उम्र 16 साल से कम है, एंटीजन की जांच में हुई पुष्टि।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। महानगर के दो सगे भाई कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों की उम्र 16 साल से कम है। तीसरी लहर में किशोरों में कोरोना संक्रमण होने की संभावना को स्वास्थ्य विभाग जोड़कर देख रहा है। अब संक्रमति रोगियों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। पिछले दिनों जांच र‍िपोर्ट में रोजाना कोई भी रोगी नहीं म‍िल रहा था। अब स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल, बस अड्डा के अलावा शहर के मुहल्लों में कोरोना की जांच के लिए नमूना लेना शुरू कर दिया है।

कटघर क्षेत्र में हनुमान नगर में रहने वाले दो सगे भाई, जिसमें एक की उम्र 14 साल और दूसरे की उम्र 16 साल है, इनके नमूने लेकर जांच की गई। दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए। दोनों किशोर में बुखार या अन्य प्रकार के लक्षण नहीं हैं, दोनों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। माना जा रहा है कि तीसरी लहर में कोरोना का असर बच्चों व किशोरों पर अधिक होगा। स्वास्थ्य विभाग अब किशोरों का नमूना लेकर जांच करने जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एमसी गर्ग ने बताया कि दो किशोरों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। इसलिए अब किशोरों व बच्चों का नमूना लेकर जांच कराई जाएगी। इसे तीसरी लहर की आहट मानते हुए रोकथाम का प्रयास किया जाएगा। हालांकि दोनों किशोर में बुखार आदि का कोई लक्षण नहीं है।

31 केंद्रों पर हुआ वैक्सीनेशन : रामपुर में कोरोना से बचाव के लिए गुरुवार को भी वैक्सीनेशन किया गया। शाम पांच बजे तक 6553 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। शासन के निर्देश पर कोरोना वैक्सीनेशन की संख्या बढ़ाने के लिए क्लस्टर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गांवों से लेकर अर्बन एरिया में कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए दूर न जाना पड़े। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को 31 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया गया। हमने 6850 लोगों को वैक्सीन लगाने का  लक्ष्‍य रखा था। इसके विपरीत 6553 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 5863 को पहली डोज लगाई, जबकि 690 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 18 साल से अधिक आयु के 4397 और 45 साल से अधिक आयु के 1193 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा बुजुर्ग भी काफी संख्या में आए। 60 साल से अधिक आयु के 273 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले में 16 जनवरी से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक चार लाख से ज्यादा को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें 3.70 लाख से ज्यादा लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। रविवार को छोड़कर रोजाना वैक्सीनेशन किया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी