Moradabad coronavirus news : ज‍िले में 30 दिन बाद म‍िला कोरोना संक्रमित, आज ल‍िए जाएंगे पर‍िवार के नमूने

Moradabad coronavirus news मिलन विहार की रहने वाली 64 वर्षीय महिला की हालत खराब होने पर उनके स्‍वजन ने डा. लाल पैथलेब में चार अक्टूबर को आरटीपीसीआर नमूना दिया। पांच अक्टूबर को रिपोर्ट मिलने के बाद परिवार में खलबली मच गई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 06:22 AM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 06:22 AM (IST)
Moradabad coronavirus news : ज‍िले में 30 दिन बाद म‍िला कोरोना संक्रमित, आज ल‍िए जाएंगे पर‍िवार के नमूने
रिपोर्ट मिलने के बाद परिवार में खलबली मच गई।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। सावधानी नहीं बरती तो हालात गंभीर हो सके हैं। 30 दिन बाद जिले में एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। मिलन विहार की रहने वाली 64 वर्षीय महिला की हालत खराब होने पर उनके स्‍वजन ने डा. लाल पैथलेब में चार अक्टूबर को आरटीपीसीआर नमूना दिया। पांच अक्टूबर मंगलवार को रिपोर्ट मिलने के बाद परिवार में खलबली मच गई।

महिला को पिछले छह दिन से लगातार खांसी हो रही थी। शरीर के जोड़ों में दर्द होने की वजह से स्‍वजन को कोरोना संक्रमण का शक हुआ तो कोरोना की जांच के लिए नमूना दिया था। पैथलेब की ओर से सीएमओ कार्यालय को सूचना दी गई। स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों ने फौरन ही महिला के स्‍वजन से संपर्क किया। उनके बारे में जानकारी करने के बाद होम आइसोलेट कर दिया गया। आज परिवार के सभी सदस्यों के साथ ही पास-पड़ोस के लोगों के भी नमूने कराए जाएंगे। जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 30 दिन बाद कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। गंभीरता वाली कोई स्थिति नहीं होने के कारण महिला को होम आइसोलेट कर दिया गया है। दवाओं और खानपान के बारे में बता दिया गया है।

मलेशिया गांव में डेंगू बेकाबू, महिलाओं समेत 11 और निकले संक्रमित : अमरोहा के मलेशिया गांव में महिलाओं समेत 11 व्यक्ति और डेंगू की डेंगू की चपेट में आए हैं। जिसमें पांच महिलाएं शामिल हैं। कई दिन से बुखार आ रहा था। स्वास्थ्य टीम ने आशंकितों के नमूने लेकर एलाइजा जांच को भेजे थे। जिसमें 11 व्यक्तियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं दो व्यक्ति और डेंगू आशंकित पाए गए हैं। अंतिम जांच के लिए नमूना लिया गया है। जिले में अब तक डेंगू के 73 केस निकल चुके हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मलेशिया गांव में प्रधान की पत्नी जांच में डेंगू संक्रमित पाई गईं। उसके बाद से लगातार डेंगू केस बराबर निकल रहे हैं। जिसमें रोजाना स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगा रही है। मच्छरों का लार्वा नष्ट करने के लिए छिड़काव कर रही है। दोनों तालाबों में मच्छरों का लार्वा खत्म करने के लिए गम्बूजियां मछली छोड़ी गईं। बावजूद इसके डेंगू का असर कम हाेने का नाम नहीं ले रहा है। टीम ने गांव में कैंप लगाकर पांच महिला समेत 11 आशंकित व्यक्तियों के नमूने लेकर एलाइजा जांच को भेजे थे। मंगलवार को मिली जांच रिपोर्ट में दस व्यक्तियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। जबकि गजरौला एक व्यक्ति भी निजी लैब की जांच में डेंगू संक्रमित निकला है। 

chat bot
आपका साथी