Moradabad Coronavirus News : सफाई कर्मचारी बिना मास्क और ग्लब्स के कर रहे सफाई, सुरक्षा के इंतजाम नहीं

Moradabad Coronavirus News नगर निगम के सफाई कर्मचारी बिना मास्क ग्लब्स व सैनिटाइजर के संक्रमित क्षेत्रों में सफाई कर रहे हैं। बैठकों में दिए जा रहे नगर आयुक्त संजय चौहान के आदेशों को उनके अधीनस्‍थ हवा में उड़ा रहे हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:20 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:20 AM (IST)
Moradabad Coronavirus News : सफाई कर्मचारी बिना मास्क और ग्लब्स के कर रहे सफाई, सुरक्षा के इंतजाम नहीं
अभी तक उनकी सुरक्षा के ल‍िए कोई इंतजाम नहीं क‍िया गया है।

मुरादाबाद। नगर निगम के सफाई कर्मचारी बिना मास्क, ग्लब्स व सैनिटाइजर के संक्रमित क्षेत्रों में सफाई कर रहे हैं। बैठकों में दिए जा रहे नगर आयुक्त संजय चौहान के आदेशों को उनके अधीनस्‍थ हवा में उड़ा रहे हैं। 

सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि मास्क, सैनिटाइजर व ग्लब्स में धांधली की जा रही है और सफाई कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर संक्रमित क्षेत्र में सफाई कर रहे हैं। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष संजय समर्पित ने आरोप लगाया है कि गोदाम प्रभारी की मनमानी से बिना मास्क, ग्लब्स व सैनिटाइजर के अपनी जान जोखिम में डालकर सफाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी करोना संक्रमित क्षेत्र में कार्य करते हैं और घर भी जाते हैं लेकिन, अभी तक उनकी सुरक्षा के ल‍िए कोई इंतजाम नहीं क‍िया गया है। उन्होंने नगर आयुक्त से उपरोक्त सामान उपलब्ध कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी