Moradabad coronavirus news : अब तक एक हजार संक्रमित, मुरादाबाद जिला संवेदनशील घोषित

Moradabad coronavirus news -कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए फैसला लेने के लिए टीम गठित। डीएम अध्यक्ष सचिव सीएमओ सीडीओ समेत कई सदस्य नामित।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 01:05 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 01:05 PM (IST)
Moradabad coronavirus news : अब तक एक हजार संक्रमित, मुरादाबाद जिला संवेदनशील घोषित
Moradabad coronavirus news : अब तक एक हजार संक्रमित, मुरादाबाद जिला संवेदनशील घोषित

मुरादाबाद, जेएनएन। कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एक हजार के करीब संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच चुका है। एक हजार संक्रमित होने पर जिले को संवेदनशील घोषित कर दिया गया। अब सर्विलांस के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं में भी तेजी लाई जाएगी। जिला ए श्रेणी में शामिल हो चुका है। इसके साथ ही शासन ने स्वास्थ्य सेवा और व्यवस्थाओं के लिए पांच करोड़ रुपये भी दिए हैं। साथ ही मरीजों की संख्या इससे भी अधिक बढ़ती है तो निजी अस्पतालों को अधिग्रहित कर लिया जाएगा। इसकी जानकारी भी पहले ही अस्पतालों को दे दी गई है।

स्टाफ रखने का समिति को अधिकार

जिले में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ, लैब तकनीशियन, स्वीपर को संविदा पर रख सकता है। इसके लिए समिति चयन करेगी। चयन प्रक्रिया के लिए समिति को स्वास्थ्य मुख्यालय से अधिकार मिल गया है। हालात के हिसाब से डॉक्टर और स्टाफ का चयन किया जाएगा।

समिति के ये बने सदस्य

प्रदेश सरकार ने जिला स्तर पर रोकथाम के लिए समिति का गठन कराया है। इस समिति के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंंह  अध्यक्ष, सचिव मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग के अलावा सीडीओ, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी सदस्य बनाए गए हैं। 

जिले में सर्विलांस के लिए बढ़ाए वाहन

कोरोना मरीज बढऩे की वजह से अब सर्विलांस के लिए वाहनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। अभी स्वास्थ्य विभाग के 30 वाहन लगे हुए है। रेंडम चेङ्क्षकग के लिए पांच-पांच गांव का एक सेंटर बनाया जाएगा। आशंकितों के नमूनों की भी संख्या बढ़ाई जाएगी।

डॉक्टर,    स्वीकृत पद,    तैनात,      रिक्त

चिकित्साधिकारी 155       59             96

दंत शल्यक,        08        01            07

आयुष चि. अ.संविदा 26     25             01

चि. अ.आरबीएसके संविदा25     24       01

चि.अ. एनयूएचएम संविदा, 13     08       05

चीफ फार्मासिस्ट              14     12        02

उपचारिका                      88     40       48

प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ         14      06      08

एक्स-रे तकनीशियन,         08      04      04

प्रयोगशाला सहायक ग्रामीण 29     08       21

जिला अस्पताल

डॉक्टर,      स्वीकृत पद,             तैनात,           रिक्त

चिकित्साधिकारी नियमित 52,       29,              23

चिकित्साधिकारी संविदा, 07,        07,               00

जिला महिला अस्पताल

डॉक्टर,       स्वीकृत पद,        तैनात,        रिक्त

चिकित्साधिकारी नियमित, 13,   07,         06

कोरोना महामारी में मरीजों की संख्या बढ़ती है तो रेंडम चेङ्क्षकग के साथ ही व्यवस्थाएं भी बढ़ाई जाएंगी। जरूरत के मुताबिक निजी अस्पतालों को भी अधिग्रहित किया जा सकेगा। लोगों से अपील है कि वे शारीरिक दूरी नियम का पालन करें और मास्क अवश्य लगाएं।

डॉ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी

chat bot
आपका साथी