Moradabad Circle Rate : ज‍िले में इस बार भी नहीं बढ़ेगा सर्किल रेट, पुरानी दरों पर ही होगी रजिस्ट्री

Moradabad Circle Rate News कोरोना काल में काम धंधे ठप होने के का प्रभाव जमीन की खरीद और बिक्री पर भी पड़ा है। सामान्य दिनों की तुलना में रजिस्ट्री कम होने के कारण प्रशासन ने इस बार भी सर्किल रेट में वृद्धि नहीं करने का निर्णय लिया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:18 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:18 AM (IST)
Moradabad Circle Rate : ज‍िले में इस बार भी नहीं बढ़ेगा सर्किल रेट, पुरानी दरों पर ही होगी रजिस्ट्री
कोरोना संक्रमण के चलते सर्किल निर्धारण कमेटी ने लिया निर्णय।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। कोरोना काल में काम धंधे ठप होने के का प्रभाव जमीन की खरीद और बिक्री पर भी पड़ा है। सामान्य दिनों की तुलना में रजिस्ट्री कम होने के कारण प्रशासन ने इस बार भी सर्किल रेट में वृद्धि नहीं करने का निर्णय लिया है। लगातार दूसरे साल सर्किल रेट में वृद्धि नहीं की जा रही है। इससे लोगों को वर्ष 2019-20 के सर्किल रेट पर ही रजिस्ट्री कराने का मौका मिलेगा।

प्रशासन हर साल एक अगस्त को जमीनों के खरीद और बिक्री के आधार पर सर्किल रेट निर्धारित करता है। पिछले साल मार्च में लाकडाउन घोषित होने के कारण हर ओर निराशापूर्ण माहौल के कारण सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए थे। इस साल सर्किल रेट निर्धारण के लिए प्रशासन की ओर से जुलाई में सर्वे कराया गया। इसके साथ ही रजिस्ट्री कार्यालय का पिछले साल का रिकार्ड भी खंगाला गया। पिछले एक साल में रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या बेहद कम रही। सामान्य दिनों की तुलना में रजिस्ट्री की संख्या आधी ही रही। ऐसे में निर्णय लिया गया कि अभी जमीन की खरीद बिक्री बहुत अधिक नहीं हो रही है। ऐसे में जमीनों की कीमत बढ़ने की संभावना नहीं के बराबर है। इसलिए निर्णय लिया गया कि सर्किल रेट बढ़ाकर जमीन खरीद रहे लोगों पर अनावश्यक बोझ न डाला जाए।

पिछले एक साल का रिकार्ड देखने और सर्वे के बाद सर्किल रेट निर्धारण के लिए बनी कमेटी ने निर्णय लिया है कि इस बार भी सर्किल रेट नहीं बढ़ाए जाएंगे। अभी जो हालात हैं, वह बहुत अच्छे नहीं हैं। ऐसे में सर्किल रेट बढ़ाने का औचित्य नहीं है।

शैलेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी

प्रमुख क्षेत्रों सर्किल रेट

(सर्किल प्रथम) क्षेत्र                                          रेट

फव्वारा तिराहा से महिला थाना                          69000-76000

साईं मंदिर रोड से 24 मीटर रोड                         48000- 53000

पीएसी तिराहे से थाना सिविल लाइन                   39000-43000

बंगला गांव से पुलिस लाइन तक                         39000-43000

वेव सिनेमा से सेल टैक्स ऑफिस तक                  39000-43000

सेल टैक्स ऑफिस से विवेकानंद तक                    37000-41000

पार्श्वनाथ माल से आशियाना तक                         35000-39000

नवीन नगर मानसरोवर स्कूल तक                        52000-57000

पाकबड़ा कैलसा रोड 100 मीटर तक                      17000-19000

डींगरपुर रोड से हाशमपुर चौराहा तक                     17000-19000

नंदन स्वीट्स से पीएमएस क्रास मॉल                     48000-53000

लोकोपुल से चरण सिंह चौक                               55000-58000

चरण सिंह चौक से गागन तक                             44000-46000

प्रभात मार्केट से रामगंगा पुल                               44000-50000

कोहिनूर तिराहे से टीपी नगर                                42000-44000

चिड़िया टोला से चरण सिंह चौक                           44000-46000

मानसरोवर कालोनी से मझोली                              44000-46000

chat bot
आपका साथी