मुरादाबाद में सुरेश सैनी, निमित जायसवाल, मुकेश भारद्वाज, राजेश सूर्या बने भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक

Moradabad BJP News भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भाजपा पश्चिम क्षेत्र के 22 विभागों में संयोजक व सह संयोजक की घोषणा की। सुरेश सैनी को भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में क्षेत्रीय संयोजक निमित जायसवाल को मीडिया विभाग पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय संयोजक बनाया गया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 04:02 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 04:02 PM (IST)
मुरादाबाद में सुरेश सैनी, निमित जायसवाल, मुकेश भारद्वाज, राजेश सूर्या बने भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक
भाजपा कटघर मंडल के प्रभारी मुकेश भारद्वाज को भाजपा चुनाव आयोग संपर्क विभाग में क्षेत्रीय संयोजक बनाया गया।

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad BJP News : भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भाजपा पश्चिम क्षेत्र के 22 विभागों में संयोजक व सह संयोजक की घोषणा की। भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश सैनी को भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में क्षेत्रीय संयोजक, भाजपा पश्चिम क्षेत्र के निवर्तमान सह मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल को भाजपा मीडिया विभाग पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय संयोजक बनाया गया है।

भाजपा कटघर मंडल के प्रभारी मुकेश भारद्वाज को भाजपा चुनाव आयोग संपर्क विभाग में क्षेत्रीय संयोजक, राजेश सूर्या को भाजपा विदेश संपर्क विभाग का क्षेत्रीय संयोजक, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विकास चौधरी नवीन को भाजपा स्वच्छ भारत अभियान विभाग में क्षेत्रीय सह संयोजक, भाजपा रामगंगा विहार मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा को भाजपा राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान में क्षेत्रीय सह संयोजक, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक गोयल को भाजपा पार्टी पत्रिकाएं तथा प्रकाशन विभाग में क्षेत्रीय सह संयोजक बनाया गया हैं।

भारतीय मजदूर संघ ने महंगाई पर नियंत्रण की उठाई मांग : भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को महंगगाई नियंत्रण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग उठाई गई। कलक्ट्रेट पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला मंत्री अरुण गौड़ ने कहा कि पिछले 18 माह से महंगाई दर छह प्रतिशत की सीमा पार कर चुकी है, जबकि पिछले पांच वर्षो महंगाई की दर तीन से पांच फीसद के बीच रही थी। भारतीय मजदूर संघने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ मूल्य वृद्धि एवं महंगाई को लेकर मजदूरों एवं ग्रामीण जनता के बीच जन जागरण के बाद जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया है।

ज्ञापन में प्रधानमंत्री से अनुरोध कियाग गया है कि वस्तु की लागत और मूल्य वृद्धि का अनिवार्य कानून बनाने के साथ पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाया जाय। इसके अलावा किसानों को पारिश्रमिक भुगतान एवं खाद्य पदार्थों के उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए ठोस कदम उठाने, खाद्य तेलों दालों एवं अन्य खाद्य पदार्थों मूल्य पर नियंत्रण, सार्वजनिक क्षेत्रों एवं निजी क्षेत्रों में कर्मचारी एवं श्रमिकों को वेतन बढ़ाकर महंगाई की क्षतिपूर्ति कदम उठाने के साथ आदि मांग शामिल है। मनीष वर्मा महामंत्री बीएमएसआरए. विनीत शर्मा, अमित त्यागी, मनीष कुमार, संजय सैनी, राजेंद्र पाल, विकेश, कमल कुमार सक्सेना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी