प्रदूषित हवा को चाहिए दवा moradabad news

मुरादाबाद मौसम साफ होने के बावजूद भी शहरवासियों को प्रदूषण से निजात नहीं मिल पा रही है।हवा में पीएम 10 और पीएम 2.5 कणों की मौजूदगी की चलते हवा में प्रदूषण बरकरार है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 08:49 AM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 12:45 PM (IST)
प्रदूषित हवा को चाहिए दवा moradabad news
प्रदूषित हवा को चाहिए दवा moradabad news

 मुरादाबाद। मौसम साफ होने के बावजूद भी शहरवासियों को प्रदूषण से निजात नहीं मिल पा रही है। जानकारों के मुताबिक हवा में पीएम 10 और पीएम 2.5 कणों की मौजूदगी की चलते हवा में प्रदूषण बरकरार है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के शाम सात बजकर 37 मिनट के बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को शहर का हवा का गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 273 दर्ज किया गया। ऐसे में खतरे के निशान से शहर का एक्यूआइ ज्यादा दूर नहीं है। 

देश में प्रदूषित शहरों की सूची में पानीपत लगातार दूसरे दिन टॉप पर रहा, पानीपत का एक्यूआइ 438 दर्ज किया गया। वहीं मुरादाबाद शहर का नाम 27वें नंबर पर दर्ज किया गया। सीपीसीबी की ओर से कुल 98 शहरों के एक्यूआइ की मॉनीटङ्क्षरग की गई। रविवार को शहर का एक्यूआइ 272 दर्ज किया गया था। 

देश के टॉप छह प्रदूषित शहरों की सूची पर नजर :

 शहर               एक्यूआइ

1-पानीपत             438

2-गाजियाबाद         405

3-ग्रेटर नोएडा         386

4-जींद                380

5-दिल्ली             373

नोट ::: केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण (सीपीसीबी) के शाम सात बजकर 37 मिनट के बुलेटिन के मुताबिक। 

chat bot
आपका साथी