मुरादाबाद के मझोला में युवती के साथ छेड़खानी, पुलिस ने आरोप‍ित को क‍िया गिरफ्तार

थाना मझोला क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया है। युवती ने आरोपित अब्दुल कादिर निवासी चक फाजलपुर थाना कुंदरकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोप‍ित को पकड़ ल‍िया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 10:05 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 10:05 AM (IST)
मुरादाबाद के मझोला में युवती के साथ छेड़खानी, पुलिस ने आरोप‍ित को क‍िया गिरफ्तार
आरोपित कोगिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया।

मरादाबाद, जेएनएन। थाना मझोला क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया है। युवती ने आरोपित अब्दुल कादिर निवासी चक फाजलपुर थाना कुंदरकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोप‍ित को पकड़ ल‍िया।

युवती ने आरोप लगाया था क‍ि आरोपित ने उसके साथ छेड़खानी की है। विरोध किया तो आरोपित उसके साथ बदसलूकी करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त युवती ने स्‍वजनों को इस बारे में बताया। मझोला थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि आरोपित के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपित को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। 

पुलिस का बैर‍ियर तोड़कर भागी बस पलटी : अमरोहा के हसनपुर में रहरा थाना क्षेत्र के गंगानगर पुल के नजदीक पुलिस चौकी का बैरियर तोड़कर भाग रही बस गंगा तटबंध से नीचे पलट गई। जिसमें एक दर्जन से अधिक यात्री चोटिल हो गए। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसा बुधवार शाम हुआ। जनपद बुलंदशहर के स्याना की दिशा से आ रही तेज गति डग्गामार बस गंगानगर पुल के नजदीक बैरियर को तोड़ने के बाद भाग निकली। पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। बस गंगा तटबंध से नीचे पलट गई। बस के शीशे टूट गए। पुलिस ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर पलटी है। पुलिस ने यात्रियों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि बैरियर तोड़कर भाग रही बस पलटने से कुछ यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। उसकी वजह से यात्र‍ियों की जान भी खतरे में पड़ गई थी। 

chat bot
आपका साथी