कांठ तहसील में होंगी आधुनिक सुविधाएं, तेजी से चल रहा कार्य Moradabad News

कांठ तहसील को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए उप जिलाधिकारी प्रेरणा सिंह जोर-शोर से जुटी हुई हैं। उम्मीद है जल्द ही तहसील में ये सुविधाएं होंगी।

By Ravi SinghEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 03:15 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 03:15 PM (IST)
कांठ तहसील में होंगी आधुनिक सुविधाएं, तेजी से चल रहा कार्य Moradabad News
कांठ तहसील में होंगी आधुनिक सुविधाएं, तेजी से चल रहा कार्य Moradabad News

मुरादाबाद,जेएनएन। कांठ तहसील को आइएसओ (इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ्रऑर्गेनाइजेशन) प्रमाणित कराने के लिए तेजी से कार्य कराया जा रहा है। आइएसओ के कोआर्डिनेटर की निगरानी में बायोमेट्रिक हाजिरी, सुव्यवस्थित कार्यालय, पूछताछ काउंटर, शिकायत पेटिका, साफ-सफाई, शीतल पेयजल आदि के कार्य कराए जा रहे हैं।

शीघ्र ही आइएसओ की ऑडिट टीम यहां का निरीक्षण करेगी। इस दौरे के बाद तहसील आइएसओ प्रमाणित हो जाएगी। उप जिलाधिकारी कांठ प्रेरणा सिंह जोर-शोर से इस कार्य में जुटी हैं। यह जनपद मुरादाबाद की दूसरी आइएसओ प्रमाणित तहसील होगी। इसके लिए दिन-रात नई-नई कवायदें चल रहीं हैं। तहसील के समस्त रिकार्ड को अधिक टिकाऊ फाइलों में शिफ्ट किया जा रहा है। फर्नीचर की मरम्मत हो रही है। 20 नई अलमारी खरीदी गई है। 25 फाइल रैक भी मंगाई गई है। पांच नए कंप्यूटर और सीसीटीवी कैमरा प्रोजेक्टर मंगाए गए हैं। अनुभाग और कार्य की जानकारी देने के लिए पूरी तहसील में 40 स्थानों पर बोर्ड लगवाए जा रहे हैं। तहसील भवन की दोनों मंजिलों पर बने शौचालय का दोबारा से निर्माण कराया जा रहा है। लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए ठंडे पानी की मशीन लगवाई जा रही है। एसडीएम अपनी मौजूदगी में तहसील में अपडेशन का कार्य करा रहीं हैं।

आइएसओ के चयन का यह होता है आधार

इंफ्रास्ट्रक्चर, पूछताछ, काउंटर, बेहतर भवन, पार्किंग, सुव्यवस्थित कार्यालय, तहसील गेट पर अधिकारियों के कर्मचारियों के पद नाम और मोबाइल नंबर, परिसर में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था, बैठने की उचित व्यवस्था।

लोगों को मिलेगा लाभ

तहसील आइएसओ होगी तो कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी। क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलेगा। मूलभूत सुविधाओं पर काम किया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि जून माह के अंतिम सप्ताह में तहसील आइएसओ प्रमाणित हो जाएगी। यह जनपद की दूसरी तथा मंडल की तीसरी आइएसओ प्रमाणित तहसील होगी।  

chat bot
आपका साथी