न्याय की आस में Mission Shakti से बढ़ेगा विश्वास

महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार मिशन शक्ति अभियान चला रही है। इसमें महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता के साथ निस्तारण किया जाएगा। महिला अपराधों को निस्तारित करने के लिए पुलिस और प्रशासन की पूरी टीम उतार दी गई है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 11:51 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 01:49 PM (IST)
न्याय की आस में Mission Shakti से बढ़ेगा विश्वास
न्याय की आस में Mission Shakti से बढ़ेगा विश्वास

मुरादाबाद [रितेश द्विवेदी]: महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार मिशन शक्ति अभियान चला रही है। इसमें महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता के साथ निस्तारण किया जाएगा। महिला अपराधों को निस्तारित करने के लिए पुलिस और प्रशासन की पूरी टीम उतार दी गई है। अदालतों में लंबित मामलों को लेकर शासन ने सभी शासकीय अधिवक्ताओं से बात की है। जिसमें अदालतों में लंबित मुकदमों की बेहतर पैरवी करके अपराधियों को सजा दिलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। शासन की मंशा के अनुरूप शासकीय अधिवक्ताओं ने मुकदमों की पैरवी करना शुरू कर दिया है। 

मंगलवार को एडीजे तृतीय कोर्ट से मां की हत्या में अपराधी बेटे को सजा मिली। शासकीय अधिवक्ता नितिन गुप्ता ने बताया कि पॉक्सो की कोर्ट में पीडि़त महिला अपराध से संबंधित लगभग 950 मामले लंबित हैं। मिशन शक्ति अभियान के दौरान लंबित मामलों में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए बेहतर पैरवी की जाएगी। मुरादाबाद की समस्त अदालतों में पीडि़त महिला अपराध से संबंधित लगभग 1663 मुकदमे लंबित है। सरकार के मिशन शक्ति अभियान में पुलिस विभाग के अफसर भी जुट गए हैं। एंटी रोमियो स्क्वाड को एक्टिव करके छेड़छाड़ करने वालों की पहचान करके उनकी धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है। इन सभी पुलिस और प्रशासनिक प्रयासों से महिलाओं के अंदर भी उम्मीद की किरण फिर से जाग रही है। थाना स्तर पर भी अलग से महिला हेल्प डेस्क खोलने का निर्णय लिया गया है। जिसमें केवल महिलाओं की शिकायतें सुनने के साथ ही उनका निस्तारण किया जाएगा।

इस तरह बढ़ा महिलाओं के प्रति अपराध

जनपद में बीते नौ माह में महिला अपराध ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। लॉकडाउन में भी महिलाओं के प्रति अपराध में कोई कमी देखने को नहीं मिली है। पुलिस विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते नौ माह में महिला अपराध से संबंधित 251 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज किए गए हैं। जिसमें हत्या, दुष्कर्म और अपहरण जैसे संगीन मामले हैं। वहीं, बीते 15 दिनों में जनपद में अपराध का ग्राफ भी बढ़ा है। जिसमें हत्या और डकैती के मामले दर्ज हो रहे हैं। इस अभियान से पुलिस अपराध पर लगाने में कितना कामयाब हो पाएगी, यह तो आगे ही पता चलेगा।

चार थाना क्षेत्र के नौ अपराधियों पर गुंडा एक्ट लगा

पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी मिशन शक्ति अभियान में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। जनपद के चार थाना क्षेत्र के नौ अपराधियों पर एडीएम सिटी और एडीएम प्रशासन की कोर्ट ने गुंडा एक्ट लगाने की कार्रवाई पुलिस रिपोर्ट के आधार पर की है। जिसमें कटघर थाना क्षेत्र में रजतपाल उर्फ मनीष, अनिरुद्ध, अंशुमान उर्फ काके, सिद्धांत और बबलू पर गुंडा एक्ट की संस्तुति एडीएम सिटी राजेन्द्र ङ्क्षसह सेंगर ने की। वहीं कुंदरकी थाना क्षेत्र के संजीव कुमार,छजलैट थाना क्षेत्र के बिट्टू उर्फ वेदांश, शिवराज, डिलारी थाना क्षेत्र के सरताज पर एडीएम प्रशासन लक्ष्मीशंकर ङ्क्षसह ने गुंडा एक्ट की संस्तुति की।

जनपद में दर्ज किए गए मुकदमे 

हत्या              12

दुष्कर्म            47

दहेज हत्या      17

पॉक्सो एक्ट     90

अपहरण         85

कुल               251

नोट: यह समस्त आंकड़े एक जनवरी 2020 से 30 सितंबर 2020 तक थाने में दर्ज मुकदमों के आधार पर हैं।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना स्तर पर महिला हेल्प डेस्क खोली जा रही है। जो भी पीडि़त महिलाएं थाने आएंगी उनकी शिकायतों को सुनकर तत्काल निस्तारण किया जाएगा। पुलिस अपराध पीडि़त महिलाओं को लेकर पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। मिशन शक्ति को लेकर एंटी रोमियो सेल को अधिक प्रभावी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुकदमे के गवाह होस्टाइल न हो इसके लिए भी सभी जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है।

रमित शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र

chat bot
आपका साथी