किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, पर‍िवार के लोगों को बदहवास हालत में म‍िली, आरोप‍ित पर रिपोर्ट दर्ज

क गांव में किशोरी के साथ गांव के रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि किशोरी रात में क‍िसी काम से घर से बाहर गई थी। इस दौरान दुष्‍कर्म हुआ।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 02:50 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 02:50 PM (IST)
किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, पर‍िवार के लोगों को बदहवास हालत में म‍िली, आरोप‍ित पर रिपोर्ट दर्ज
मायके वालों को बिना सूचना दिए ही ससुरालियों ने किया अंतिम संस्कार!

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। अमरोहा के गजरौला में एक गांव में किशोरी के साथ गांव के रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि किशोरी रात में क‍िसी काम से घर से बाहर गई थी। तभी रास्ते में पहले से ही खड़े गांव के युवक ने किशोरी को बुरी नीयत से दबोच लिया तथा कुछ ही दूरी पर सूनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। स्वजन की आंख खुली तो किशोरी को घर में नहीं देख उन्होंने तलाश शुरू कर दी। कुछ ही दूरी में किशोरी बदहवास हालत में मिली। किशोरी ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्वजन थाने में पहुंच गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक एसके वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप : नगर के एक मुहल्ला निवासी महिला का आरोप है कि दूसरे मुहल्ले में रहने वाले दो युवकों ने उसकी फोटो के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद अश्लील बनाते हुए इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। विरोध जताने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक सुनील वर्मा ने मामले में मुहल्ला बसंत विहार निवासी ओमकार व दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

chat bot
आपका साथी