मुरादाबाद के मझोला में क‍िशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोप‍ित को क‍िया गिरफ्तार

मझोला थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोप‍ित की तलाश में जुटी थी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 01:34 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 01:34 PM (IST)
मुरादाबाद के मझोला में क‍िशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोप‍ित को क‍िया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।

मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।

मझोला थाना क्षेत्र के डिडौरा गांव निवासी मोनिश ने अनुसूचित जात‍ि की एक किशोरी के घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी ने जब शोर मचाया तो आरोपित घर से भाग गया। पीड़ित किशोरी के पिता की शिकायत पर मझोला थाना पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ पॉक्सो के साथ ही एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि आरोपित मोनिश को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। 

chat bot
आपका साथी