Office open in Lockdown : मुरादाबाद में लॉकडाउन में ही कार्यालय खोलकर बैठ गए कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष, मुकदमा

लॉकडाउन में जहां एक ओर सब कुछ बंंद चल रहा है वहीं कांग्रेस के महानगर अध्‍यक्ष ने कार्यालय खोल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 01:08 AM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 01:08 AM (IST)
Office open in Lockdown  : मुरादाबाद में लॉकडाउन में ही कार्यालय खोलकर बैठ गए कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष, मुकदमा
Office open in Lockdown : मुरादाबाद में लॉकडाउन में ही कार्यालय खोलकर बैठ गए कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष, मुकदमा

मुरादाबाद, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान रात सवा दस बजे कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रिजवान कुरैशी दफ्तर खोलकर बैठे थे। प्रभारी निरीक्षक गलशहीद अजीत रोरिया ने उनके खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप मेें मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यह है मामला 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुरुवार की रात में वह लोगों को समझाने के लिए क्षेत्र में निकले थे। इस दौरान भूड़ा के चौराहा स्थित कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रिजवान कुरैशी का दफ्तर उन्हें खुला मिला। जबकि शाम सात बजे के बाद कोई दफ्तर या दुकान नहीं खुलेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता ने मास्क भी नहीं पहन रखा था। उन्हें समझाने की कोशिश की गई तो कहने लगे हम तो रोज खोलकर बैठते हैैं। ङ्क्षहदुस्तान में और भी दफ्तर खुले हैैं। वह लॉकडाउन का खुला उल्लंघन कर रहे थे। समझाने पर भी मानने को तैयार नहीं हुए। इसलिए उनके खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सैनिटाइजेशन कराया जा रहा था

मैंने थाना प्रभारी की शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी, इसके चलते मेरे खिलाफ जानबूझकर मुकदमा दर्ज किया गया है। जहां तक कार्यालय खोले जाने की बात है तो गुरुवार को कार्यालय की धुलाई कराकर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा था। सोफे और कुर्सी बाहर निकले गए थे। इसी दौरान पुलिस पहुंची थी और फोटोग्राफी भी की गई। उस में मैं और साफ-सफाई कर रहे दो ही लड़के कार्यालय में थे।

रिजवान कुरैशी, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस  

chat bot
आपका साथी