मांस का कारोबारी निकला शातिर वाहन चोर गिरोह का सदस्य, आसपास के लोग भी हैरान

थाना कटघर क्षेत्र में कोहिनूर तिराहे के पास मांस का कारोबार करने वाला एक युवक वाहन चोर गिरोह का सदस्य निकला। रामपुर पुलिस के गिरफ्तार करके जेल भेजे जाने के बाद उसके आसपास रहने वाले लोग भी हैरान हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 03:32 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 03:32 PM (IST)
मांस का कारोबारी निकला शातिर वाहन चोर गिरोह का सदस्य, आसपास के लोग भी हैरान
रामपुर के हत्थे चढ़ने पर खुली आरोपित की पोल।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। थाना कटघर क्षेत्र में कोहिनूर तिराहे के पास मांस का कारोबार करने वाला एक युवक वाहन चोर गिरोह का सदस्य निकला। रामपुर पुलिस के गिरफ्तार करके जेल भेजे जाने के बाद उसके आसपास रहने वाले लोग भी हैरान हैं। चोरी की कारों का सामान एक्सीडेंट की कार खरीदकर उसमें लगाकर चलाता हुआ पकड़ा गया है।

रामपुर की गंज कोतवाली पुलिस ने एसओजी की मदद से कोहिनूर तिराहे के पास रफी डेयरी के पीछे रहने वाले सुलेमान कुरैशी समेत पांच लोगों के खिलाफ 20 जुलाई को मुकदमा लिखकर तीन व्यक्तियों को जेल भेजा है। इसमें सुलेमान, मुहम्मद फैजान और मुहम्मद तौसीफ की गिरफ्तारी हुई है। इकबाल और जितेंद्र पाल सिंह फरार हो गए हैं। सुलेमान को छोड़कर बाकी सभी आरोपित रामपुर के ही रहने वाले हैं। आरोप है पांचों कारों की खरीद-फरोख्त कर रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने दिल्ली से बुलट चोरी की थी। उस पर फर्जी नंबर प्लेट दूसरी गाड़ी की लगा रखी थी। इतना ही नहीं सुलेमान और उसके साथी कारों से चेचिस नंबर और इंजन नंबर भी दूसरे गुदवा देते थे। रामपुर पुलिस गिरोह के सदस्य सुलेमान के बारे में छानबीन कर रही है। पता लगा है कि सुलेमान का मांस का बड़ा कारोबार है। इस कारोबार में उसने अपने भाईयों को भी लगा रखा है। सुलेमान और उसके भाईयों के खिलाफ थाना कटघर में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया था। स्थानीय चौकी की पुलिस में तैनात कुछ पुलिस कर्मियों का भी उसके पास चुपचाप आना-जाना है। प्रभारी निरीक्षक कटघर गजेंद्र सिंह ने बताया कि सुलेमान के बारे में पता लगाया जा रहा है। मुरादाबाद में भी उसने कोई अपराध तो नहीं किया, यह दिखवा रहे हैं। उसके भाईयों की अपराध में क्या भूमिका रही है, इसके बारे में भी पता लगाएंगे।

chat bot
आपका साथी