एमडीए उपाध्यक्ष ने छुट्टी से लौटते ही दिखाए कड़े तेवर, कम्प्यूटर आपरेटर की सेवा समाप्त की, गैर हाजिर कर्मचारियों का वेतन काटा

Moradabad Development Authority News एमडीए उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी ने छुट्टी से लौटते ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए। वह आते ही एमडीए कार्यालय का निरीक्षण करने निकले तो कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सजा के तौर पर उनका वेतन काटने के लिए कह दिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 04:43 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 04:43 PM (IST)
एमडीए उपाध्यक्ष ने छुट्टी से लौटते ही दिखाए कड़े तेवर, कम्प्यूटर आपरेटर की सेवा समाप्त की, गैर हाजिर कर्मचारियों का वेतन काटा
एमडीए के 148 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अनुभाग बदल दिए है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Development Authority News : एमडीए उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी ने छुट्टी से लौटते ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए। वह आते ही एमडीए कार्यालय का निरीक्षण करने निकले तो कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सजा के तौर पर उनका वेतन काटने के लिए कह दिया। कंप्यूटर आपरेटर के पास बाहरी युवक बैठा मिलने पर उसकी सेवा समाप्त करने आदेश दिए। शनिवार को एमडीए उपाध्यक्ष 15 दिन की छुट्टी से वापस लौटे हैं। छुट्टी से वापस लौटने पर उपाध्यक्ष अचानक नया मुरादाबाद स्थित एमडीए कार्यालय पहुंचे।

जहां उन्होंने सबसे पहले अधिष्ठान अनुभाग का निरीक्षण किया। यहां प्रधान लिपिक बिना अनुमति के अनुपस्थित पाये गए। जिस पर उपाध्यक्ष ने उनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। इसके बाद उपाध्यक्ष कंप्यूटर अनुभाग कार्यालय में पहुंचे। इस कार्यालय में कंप्यूटर आपरेटर के पास एक बाहरी व्यक्ति बैठा हुआ पाया गया। पूछे जाने पर आपरेटर सही जवाब नहीं दे पाया। जिस पर एमडीए उपाध्यक्ष ने कंप्यूटर प्रभारी को बाहरी व्यक्ति को बैठाने पर उसकी सेवा समाप्त करने के आदेश दिए। वहीं, अवर अभियंता कक्ष में एक ठेकेदार एमडीए की फाइल को पढ़ते हुए पाया गया।

जिस पर अवर अभियंता से जानकारी की गई। लेकिन, अवर अभियंता संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर एमडीए उपाध्यक्ष ने अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई और इस तरह की पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इसके अलावा एमडीए उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण में तैनात 148 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अनुभाग बदले गए। वहीं प्राधिकरण में तैनात वाहन चालक छत्रपाल सिंह के एक बेटे का लखनऊ मेट्रो में जेई व दूसरे को अध्यापक बनने पर बधाई भी दी गई।

chat bot
आपका साथी