मुरादाबद में आज खुलेगी दो पेट्रोल पंपों की सील, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने दी मंजूरी

Seal of two petrol pumps open in Moradabad today प्रभारी एमडीए उपाध्यक्ष डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कंपाउंडिंग शुल्क की 75 फीसद धनराशि जमा करने पर दो पंपों की सील खोलने के लिए मंजूरी दे दी है। सोमवार को दोनों सीएनजी पंपों की सील खोल दी जाएगी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 06:43 AM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 06:43 AM (IST)
मुरादाबद में आज खुलेगी दो पेट्रोल पंपों की सील, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने दी मंजूरी
जिलाधिकारी के पास है उपाध्यक्ष का भी कार्यभार, बाकी पंपों की धनराशि जमा होते ही खुलेगी सील।

मुरादाबाद, जेएनएन। Seal of two petrol pumps open in Moradabad today : प्रभारी एमडीए उपाध्यक्ष डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कंपाउंडिंग शुल्क की 75 फीसद धनराशि जमा करने पर दो पंपों की सील खोलने के लिए मंजूरी दे दी है। सोमवार को दोनों सीएनजी पंपों की सील खोल दी जाएगी। इसके बाद यहां सीएनजी की मिलनी शुरू हो जाएगी। एमडीए उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी बिना नक्शे के संचालित होने वाले पांच पंपों को सील करा दिया हैं। इनमें लाकड़ी फाजलपुर रोड और अगवानपुर के दो सीएनजी पंप भी शामिल है।

मुरादाबाद पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन और एमडीए अफसरों की बातचीत के बाद सहमति बनने पर सील होने वाले सभी पंप संचालकों ने कंपाउंडिंग के लिए नक्शे तो जमा करा दिए हैं। लेकिन, कंपाउंडिंग शुल्क दोनों सीएनजी पंपों के संचालन करने वाली कंपनी ने ही जमा कराई है। दोनों पंपों की कंपाउंडिंग शुल्क एक करोड़ 11 लाख रुपये जमा हुए हैं। तीसरे पंप संचालक ने भी 20 लाख रुपये की धनराशि जमा करा दी है। लेकिन, उन्हें 75 फीसद धनराशि जमा नहीं हुई है।

इसलिए अभी तीसरे पंप की सील नहीं खुल रही है। पांचों पंपों की कंपाउंडिंग शुल्क तीन करोड़ से भी अधिक है। एमडीए सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिन दो पंपों की कंपाउंडिंग शुल्क की 75 फीसद धनराशि जमा हो चुकी है। जिलाधिकारी के पास उपाध्यक्ष का भी कार्यभार है। उन्होंने दोनों पंपों की सील खोलने के लिए मंजूरी दे दी है। सोमवार को सुबह एमडीए की टीम दोनों पंपों की सील खोलेगी। बाकी तीनों पंपों की 75 फीसद कंपाउंडिंग शुल्क जमा होने पर सील खोलने की कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी