मुरादाबाद की आधे से ज्यादा कालोनियां हैं अवैध, आपकी कालोनी वैध है या अवैध यहां देखें पूरी लिस्ट

More than half the colonies of Moradabad are illegal मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने 194 अवैध कालोनियों की सूची जारी की है। अवैध कालोनियों की सूची में सम्राट अशोक नगर और मिलन विहार जैसे नाम भी शामिल हैं। यहां हजारों की संख्या में लोग घर बनाकर रह रहे हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 03:11 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 06:01 PM (IST)
मुरादाबाद की आधे से ज्यादा कालोनियां हैं अवैध, आपकी कालोनी वैध है या अवैध यहां देखें पूरी लिस्ट
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से जारी की गई सूची।

मुरादाबाद, जेएनएन। More than half the colonies of Moradabad are illegal : मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने 194 अवैध कालोनियों की सूची जारी की है। अवैध कालोनियों की सूची में सम्राट अशोक नगर और मिलन विहार जैसे नाम भी शामिल हैं। यहां हजारों की संख्या में लोग घर बनाकर रह रहे हैं। एमडीए सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता ने कहा कि इसमें किसी भी अवैध कालोनी में भूखंड न खरीदें। अवैध कालोनी में भूखंड खरीदने से आपको नुकसान हो सकता है। डबल फाटक पुल से सम्भल और चन्दौसी मार्ग की तरफ दोनों तरफ बसी कालोनियां भी एमडीए ने अवैध घोषित की हैं जबकि यहां सड़क किनारों पर व्यवसायिक गतिविधियां चल रही हैं।

तमाम लोगों ने इन कालोनियों में एमडीए से नक्शे भी पास करा रखे हैं। लेकिन, जिन लोगों ने कालोनियों को बसाया है, उन्होंने यहां मूलभूत सुविधाओं के बारे में कभी नहीं सोचा। करूला बसा दिया गया। इस क्षेत्र में करीब 50 से अधिक अवैध कालोनियां हैं। लेकिन, कालोनियां बसने के लिए कहीं न कहीं सरकारी विभाग भी तो जिम्मेदार हैं। एमडीए के तमाम लोगों की भी जिम्मेदारी बनती थी। उन्होंने अवैध निर्माण रुकवाने के बजाए इन कालोनियों को बनाने वालों को अपनी कमाई का जरिया बना लिया।

यह हैंं मुरादाबाद की अवैध कालोनियांः सम्राट अशोक नगर, मिलन विहार, प्रीत विहार, कृष्ण विहार, सिद्धार्थ नगर कालोनी,. पूनम विहार, शाहपुर चौराहा, बैंक कालोनी पीएसी रोड, अलकनंदा कालोनी, इंदिरा आवास विकास समिति कालोनी, शाहीपुरम कालोनी, सिरकोई भूड़, शिव विहार कालोनी, हुलसनगंज, दाना शाह की मिलक, शक्तिनगर कालोनी, भोला नगरी कालोनी, प्रकाश नगर चौराहा रोड, चिड़िया टोला कालोनी, रामलीला मैदान, विकास नगर, सूर्य नगर, रामतलैया, कुंदनपुर, वसुंधरा कालोनी, नेता कालोनी, सीतापुरी, धीमरी, पीर का बाजार, करूला, जयंतीपुर, ढक्का, मैनाठेर, हनुमाननगर, जन्नतबाग, गांगन कालोनी, भदौरा, मुहम्मदपुर बस्तौर, पुतली घर, डींगरपुर रोड, पुतलीघर, चाऊ की बस्ती, खुशहालपुर कालोनी, मियां कालोनी, उत्तराचंल कालोनी, नानकपुर, मझोली, बलराम की मढैया, पाल नगर,मझोला, शिवाजी नगर, गायत्री नगर, एकता कालोनी, शिव नगर, सरोवर नगर, मंसूरी कालोनी, इस्लामनगर, छिपी बाड़ा, माता वाली मिलक, चक्कर की मिलक, बंगला गांव चौराहा, भातूं कालोनी, नया गांव, शक्ति नगर, सराफतनगर, काजीपुरा, गुलाब बाग कालोनी, आजादनगर(चंद्रनगर), पटेल नगर।

शहर की अवैध कालोनियों को नियमित भी करेगा एमडीएः शहर की आवेदन कालोनियों की सूची जारी होने के बाद लोगों में खलबली मची हुई है। लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं है कि एमडीए इन कालोनियों में रहने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाने जा रहा है। एमडीए के अधिकारियों ने लोगों को आगाह करने के लिए यह सूची जारी की है। एमडीए सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जो व्यक्ति इन कालोनियों में प्लाट लेकर घर बना रहे हैं। उनकी जानकारी में यह होना चाहिए कि यह अवैध है। इनमें से कुछ कालोनियों को नियमित भी किया जा सकता है, इसके लिए कार्रवाई जल्द ही शुरू होगी।

chat bot
आपका साथी