कोरोना संक्रमण बढ़ते ही मास्क के दामों में आयी तेजी, जानिए संभल में कितने रुपए में बिक रहे मास्क

Mask Price News कोरोना संकट में मास्क के उपयोग का पता चला तो कीमतों में भारी उछाल आया। मौके को भुनाने के लिए लोगों ने मास्क बनाने का काम शुरू कर दिया। बड़े स्तर पर मास्क बनाए और बेचे गए। यह खेल यहीं नहीं रुका है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 08:11 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 08:11 PM (IST)
कोरोना संक्रमण बढ़ते ही मास्क के दामों में आयी तेजी, जानिए संभल में कितने रुपए में बिक रहे मास्क
कोरोना संक्रमण बढ़ते ही मास्क के दामों में आयी तेजी, जानिए संभल में कितने रुपए में बिक रहे मास्क

मुरादाबाद, जेएनएन। Mask Price News : कोरोना संकट में मास्क के उपयोग का पता चला तो कीमतों में भारी उछाल आया। मौके को भुनाने के लिए लोगों ने मास्क बनाने का काम शुरू कर दिया। बड़े स्तर पर मास्क बनाए और बेचे गए। यह खेल यहीं नहीं रुका है। हरियाणा सरकार ने बाजारों को अनलॉक करने के साथ ही मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया। ऐसे में कीमतें स्थिर जरूर हो गई हैं, लेकिन लोगों को चपत लगाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। लोगों को कैसे चपत लगाई जा रही है इसके लिए मास्क को जानना बेहद जरूरी है।

मास्क डबल या ट्रिपल लेयर कपड़े या प्लास्टिक का बना होता है। डिस्पोजेबल मास्क का थोक रेट दो से तीन रुपये है। जबकि दुकानों पर यह आठ से 10 रुपये में बेचा जा रहा है। इसमें सरकार भी कुछ नहीं कर सकती। कोरोना के कारण पहली बार लॉकडाउन हुआ था, तब सरकार ने स्वयं ही डिस्पोजेबल मास्क का उपरोक्त मूल्य निर्धारित किया था। ग्रामीण शहर जाने के लिए मास्क खरीदने सीधा मेडिकल पर जाते हैं और मास्क मांगते हैं।

मेडिकल संचालक डबल लेयर डिस्पोजल पकड़ाकर उससे मनमाना दाम वसूल लेता है। मेडिकल स्टोर संचालक गौरव कुमार ने बताया कि एन-95 मास्क की मांग अब कम हो गई है। यह 70 से 80 रुपये तक बिक रहा है। दो स्तरीय मास्क आ रहे है। पहले जो मास्क 80 पैसे का मिल रहा था, अब वह दो रुपये का मिल रहा है। पिछले साल के मुकाबले मांग अधिक है। 10-15 लोग रोजाना आते हैं। दिल्ली से ही आपूर्ति होती है और वहां लगे लाकडाउन के कारण आपूर्ति में दिक्कत हो रही है।

chat bot
आपका साथी