Makar Sankranti 2021 : स्नान-दान और खिचड़ी का पर्व आज, मकर रेखा से उत्तरायण में प्रवेश करेंगे सूर्य

​​​​​Makar Sankranti 2021 Moradabad मकर संक्रांत‍ि को लेकर बुधवार को पूरे द‍िन बाजार में उल्‍लास छाया रहा। शहर में खिचड़ी का वितरण करने के लिए कई संगठनों ने तैयारी की है। बारादरी स्थित हठीले वाले मंदिर के पास भी खिचड़ी वितरण होगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 07:16 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 07:16 AM (IST)
Makar Sankranti 2021 : स्नान-दान और खिचड़ी का पर्व आज, मकर रेखा से उत्तरायण में प्रवेश करेंगे सूर्य
मकर संक्रांति पर बाजार में गजक, तिल और गुड़ की हुई बिक्री हुई।

मुरादाबाद, जेएनएन। मकर सक्रांति गुरुवार को मनाई जाएगी। इसको लेकर गुरुवार को बाजार में तिल, गजक और गुड़ की बिक्री हुई। मकर सक्रांति पर मकर रेखा से उत्तरायण की ओर सूर्य की दिशा बदलेगी। इस दिन से ठंड में कमी और दिन बड़ा होने लगेगा। लेकिन, मौसम विभाग की मानें तो अबकी बार मकर सक्रांति के दिन कोहरा छाने की संभावना है।

मकर सक्रांति पर स्नान दान करके पुण्य कमाने की आस्था है। इस दिन दरवाजे पर आए गरीब और भी कार्यों को तिल गुड़ व वस्त्र दान करने से सुख समृद्धि मिलती है। शहर में खिचड़ी का वितरण करने के लिए कई संगठनों ने तैयारी की है। बारादरी स्थित हठीले वाले मंदिर के पास भी खिचड़ी वितरण होगा। घरों, मंदिर और कुछ प्रमुख स्थानों पर मकर सक्रांति पर खिचड़ी का वितरण किया जाएगा। बाजार में लोग तिल गुड़ खरीदते हुए नजर आए। गंज बाजार ताड़ीखाना, बुध बाजार, नवीन नगर लाइनपार समेत कई क्षेत्रों में खरीदारी करते हुए महिलाएं व पुरुष नजर आए।  

chat bot
आपका साथी