Makar Sankranti 2021 : मुरादाबाद में मकर संक्रांति पर स्नान-दान, जगह-जगह खिचड़ी वितरण

Makar Sankranti in Moradabad मकर संक्रांति पर्व गुरुवार को उल्लास पूर्वक मनाया गया। मकर संक्रांति की सुबह भले ही कोहरे की चादर में लिपटे हुए थी लेकिन स्नान और दान का सिलसिला तड़के से ही शुरू हो गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 02:50 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 02:50 PM (IST)
Makar Sankranti 2021 : मुरादाबाद में मकर संक्रांति पर स्नान-दान, जगह-जगह खिचड़ी वितरण
जगह-जगह खिचड़ी बांटने के ल‍िए शिविर लगाए गए।

मुरादाबाद, जेएनएन। Makar Sankranti in Moradabad। मकर संक्रांति पर्व गुरुवार को उल्लास पूर्वक मनाया गया। मकर संक्रांति की सुबह भले ही कोहरे की चादर में लिपटे हुए थी लेकिन, स्नान और दान का सिलसिला तड़के की शुरू हो गया। सूर्य का अर्घ्‍य दिया गया। लोगों ने उपवास भी रखा। दान में रेवड़ी, तिल, गुड़, खिचड़ी व मूंगफली बांटी गई। जगह-जगह खिचड़ी बांटने के ल‍िए शिविर लगाए गए।

घरों में खिचड़ी तैयार कराई गई। इसके बाद इनका भोग लगाया गया। सुबह से ही गजक की दुकानों पर भीड़ रही। सबसे ज्यादा रेवड़ी की ब‍िक्री हुई। मूंगफली भी खूब खरीदी गई। शहर में बारादरी, हाईवे, पीलीकोठी चौराहा, कोर्ट रोड, बुधबाजार, कटघर, लाइनपार, दिल्ली रोड समेत कई क्षेत्रों में खिचड़ी का वितरण किया गया। मंदिरों में भी मकर संक्रांति पर हवन-यज्ञ किया गया। मनोकामना मंदिर, आवास विकास कालोनी, हाईवे, साईं मंदिर, अकबर किला, कपूर कंपनी के पास दान करने वालों की भीड़ रही। मकर संक्रांति के दिन कई जगह पतंग भी उड़ाई गईं। हालांकि मुरादाबाद में मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा नहीं है लेकिन, एनसीआर क्षेत्र से 150 किमी दूर मुरादाबाद में भी मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाना शुरू कर दिया गया। मंदिरों में दर्शनों के लिए सुबह से भीड़ रही। साईं मंदिर, लालबाग मंदिर, शिव शक्ति मंदिर समेत शहर के कई मंदिरों में भीड़ रही। घरों के दरवाजे पर भी दान लेने के लिए जरूरतमंदों का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया। मनोकामना मंदिर के पुजारी हरि दत्त शास्त्री ने बताया कि मकर संक्रांति पर उत्तरायण दिशा में प्रवेश करता है। इस दिन से दिन में बढ़ोतरी होने लगती है। 

chat bot
आपका साथी