मानवता के मार्गदर्शक थे महर्षि वाल्मीकि

मुरादाबाद जेएनएन बिलारी नगर के मोहल्ला कोरियान वाल्मीकि बस्ती में बुधवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:25 PM (IST)
मानवता के मार्गदर्शक थे महर्षि वाल्मीकि
मानवता के मार्गदर्शक थे महर्षि वाल्मीकि

मुरादाबाद, जेएनएन : बिलारी नगर के मोहल्ला कोरियान वाल्मीकि बस्ती में बुधवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया।

पूर्व पालिकाध्यक्ष साहू सुनील सहाय एवं भाजपा नगराध्यक्ष केके गुप्ता ने भगवान वाल्मीकि के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पालिकाध्यक्ष च्योति सिंह के प्रतिनिधि ऋषिपाल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह, उपजिलाधिकारी अनुराज जैन, सपा विधायक मुहम्मद फहीम इरफान, भाकियू तोमर गुट के मंडलाध्यक्ष काशिद हुसैन, सभासद देवेश शर्मा, रानू चौधरी, अभिषेक पाडेय, परमेश्वर लाल सैनी, मुकेश सोम आदि ने पुष्प अर्पित किए। उत्तर प्रदेश वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष राजेंद्र सहदेव, आजाद राव रत्‍‌नाकर ने एसडीएम, सीओ को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। नामित सभासद संजीव कुमार वाल्मीकि ने अतिथियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को राजेंद्र सहदेव और आजाद राव रत्‍‌नाकर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गजराम सिंह वाल्मीकि, प्रदीप कुमार, कपिल राज, संजीव टाक, आदित्य राव रत्‍‌नाकर, नीरज, रिंकू, शभू, राजकुमार, जीतू, धर्मपाल, ब्रजनंदन, राजू सिंह, विमल किशोर, नत्थू, विकास, हेमचंद, ऋषिपाल, मटरु, आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी