सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक

मुरादाबाद जेएनएन मदन स्वरूप इंटर कालेज गाव हरियाना में शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:05 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:05 PM (IST)
सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक
सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक

मुरादाबाद, जेएनएन : मदन स्वरूप इंटर कालेज गाव हरियाना में शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सड़क सुरक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।

प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार गुप्ता ने सड़क सुरक्षा के नियमों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मार्गो पर दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है। तभी हम दुर्घटना से बच सकते हैं। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें जिससे दुर्घटना से बच सकें। वाहन की गति सामान्य होनी चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरके गुप्ता, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्यामवीर सिंह, वीरपाल सिंह, सचिन सिंह, डा. पुष्पेंद्र सिंह, राहुल सिंह, आनंद कुमार, सविंद्र सिंह, दीपक जैन, इदरीश अहमद आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी