प्रेमी और प्रेमिका ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या,क्षेत्र में हड़कंप Moradabad News

दोनों के आत्महत्या करने की खबर जैसे ही आसपास के क्षेत्र में फैली हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि दोनों में लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

By Ravi SinghEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 01:41 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 01:41 PM (IST)
प्रेमी और प्रेमिका ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या,क्षेत्र में हड़कंप Moradabad News
प्रेमी और प्रेमिका ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या,क्षेत्र में हड़कंप Moradabad News

मुरादाबाद,जेएनएन। जनपद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम कुण्डेश्वरा में शनिवार को प्रेमी और प्रेमिका ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही यह खबर आसपास के क्षेत्र में फैली हड़कंप मच गया। गांव निवासी बलबीर के खेत में सुबह सात बजे 28 वर्षीय कपिल पुत्र शिशुपाल का शव लटका हुआ मिला। खेत से लगभग 300 मीटर आगे राकेश के खेत में बाईस साल की निरमा पुत्री कैलाश का भी शव फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है । बताया जा रहा है कि कपिल व निरमा दोनों एक ही संप्रदाय हिन्दू व एक ही जाति जाटव से हैं। दोनों में लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कोतवाल सतेंद्र सिंह पंवार के अनुसार लड़का बीएड और लड़की इंटरमीडिएट पास थी। लड़के ने रात करीब दस बजे फांसी लगाई है। सुबह ग्रामीणों को जानकारी मिली तो भीड़ जुट गई। लड़की को जब लड़के के फांसी लगाने की खबर मिली तो उसने भी फंदे पर झूलकर जान दे दी। दोनों का पंचनामा भरकर शव पीएम को भेजे हैं। जैसे ही आसपास के लोगों को दोनों के आत्महत्या करने की खबर मिली हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

chat bot
आपका साथी