भगवान राम के जन्म से पहले अयोध्या में होने लगे थे शुभ शगुन, पढ़ें राम जन्म कथा

Lord Rama Birth Story हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति की ओर से वृंदावन धाम श्री गोपाल गोशाला मुहम्मदपुर बस्तौर ऊंचाकानी में सोमवार को नव दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के तीसरे दिन राम जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई। कहा कि पृथ्वी पर जब-जब असुरों का आतंक बढ़ा है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 03:47 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 03:47 PM (IST)
भगवान राम के जन्म से पहले अयोध्या में होने लगे थे शुभ शगुन, पढ़ें राम जन्म कथा
जब धरा पर धर्म के स्थान पर अधर्म बढ़ने लगता है तब ईश्वर को आना पड़ता है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Lord Rama Birth Story : हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति की ओर से वृंदावन धाम श्री गोपाल गोशाला मुहम्मदपुर बस्तौर ऊंचाकानी में सोमवार को नव दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के तीसरे दिन राम जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई। कथावाचक संत प्रवर शिव कुमार शास्त्री ने कहा कि पृथ्वी पर जब-जब असुरों का आतंक बढ़ा है तब-तब ईश्वर ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर असुरों का संहार किया है। जब धरा पर धर्म के स्थान पर अधर्म बढ़ने लगता है तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर को आना पड़ता है। भगवान राम ने भी पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की।

श्रीराम जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ शकुन होने लगे। भगवान राम का जन्म होने पर अयोध्या नगरी में खुशी का माहौल हो गया। चारों ओर मंगल गान होने लगा था। भगवान जिसको खूबसूरत बनाते हैं। उस पर भगवान की इतनी कृपा नहीं होती हैं लेकिन, जो बदसूरत होता है तो उस पर भगवान की अपार कृपा होती है। सुधा त्यागी, प्रशांत त्यागी, अमित त्यागी और दैनिक यजमान मनुस्मृति शर्मा, ज्ञानेन्द्र देव शर्मा रहे। आरती के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे की व्यवस्था अनुज मित्तल व वैशाखा मित्तल परिवार की ओर से की गई। इस मौके पर समिति अध्यक्ष ज्ञानेंद्र देव शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश खंडेलवाल, कार्यकारी सचिव श्याम सुंदर गौड़, रामरतन शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, प्रशांत त्यागी, अनुज मित्तल, ओमेंद्र सिंह, संजय माहेश्वरी, भोपाल सिंह, सुनील गर्ग, रवि कपूर, राम किशोर गंगवार, शशि अरोड़ा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी