Loot in Moradabad : चलती गाड़ी से सामान चुराकर भाग रहे लुटेरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

Loot in Moradabad ठाकुरद्वारा रोड पर खड़ी पीआरवी के जवानों ने रोड पर घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर बाइक सवार लुटेरे सामान और बाइक को छोड़कर भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर एक लुटेरों को पकड़ लिया। आरोपित ने अपना नाम कदीर निवासी स्वार जनपद रामपुर बताया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 09:06 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 09:06 AM (IST)
Loot in Moradabad : चलती गाड़ी से सामान चुराकर भाग रहे लुटेरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा
तहरीर पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Loot in Moradabad : फिल्मी स्टाइल में चलती हुई गाड़ी में चढ़कर सामान चोरी कर बाइक से भागने वाले लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से दो एलईडी टीवी बरामद हुई है। कंपनी के कर्मचारी की तहरीर पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मझोला थाना क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी छविराम यादव ने बताया कि वह अमेजान कंपनी के डीलर हैं। आनलाइन जो भी आर्डर मिलते हैं, उनकी मुरादाबाद में सप्लाई कराते हैं। कांशीराम नगर में उनका गोदाम है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह छोटा हाथी गाड़ी में सामान भरकर डिलीवरी के लिए भेजा गया था। वाहन में चालक पुष्कर और डिलीवरी करने के लिए इरफान जा रहे थे। तभी कांठ रोड पर राहगीर ने वाहन चालक को बताया कि उसकी गाड़ी से एक युवक सामान निकाल रहा था। इससे पहले वह कुछ समझ पाता क‍ि पीछे चढ़ा लुटेरा दो एलईडी लेकर बाइक सवार के साथ भाग निकला। चालक ने पुलिस को सूचना दी। ठाकुरद्वारा रोड पर खड़ी पीआरवी के जवानों ने रोड पर घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर बाइक सवार लुटेरे सामान और बाइक को छोड़कर भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर एक लुटेरों को पकड़ लिया। आरोपित ने अपना नाम कदीर निवासी स्वार जनपद रामपुर बताया।

तीन बाइक से किया था पीछा : आरोपित ने बताया कि वह तीन अलग-अलग बाइकों से अमेजान कंपनी की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। रोड पर ब्रेकर आने पर बाइक पर पीछे बैठा युवक दौड़कर गाड़ी में चढ़ गया। इसके बाद सामान वह पीछे चल रहे बाइक सवार को पकड़ा देता था। बाद में वाहन से कूदकर तीसरी बाइक पर बैठकर भाग जाता था। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज लिया गया है फरार हुए अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने दिखाई तेजी, 20 मिनट में लुटेरों को पकड़ा : सिविल लाइंस थाना पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए 20 मिनट में लूट के माल के साथ आरोपित को पकड़ लिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें जैसे ही लूट की सूचना मिली, इसके बाद ही अलर्ट जारी कर दिया था। इसके बाद रामगंगा पुल के पास खड़ी पीआरवी वैन के जवान सतर्क हो गए थे। पुलिस की मजबूत घेराबंदी के चलते लुटेरों को पकड़ा गया।

chat bot
आपका साथी