Moradabad Weather News : मुरादाबाद में हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी में दी राहत, एक-दो दिन में हो सकती हैै तेज बारिश

Rain in Moradabad महानगर में तीन चार दिन से पड़ रही गर्मी में शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली।दोपहर में हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी में राहत दी है।बादल तो दिनभर छाए रहे।लेकिन तेज बारिश नहीं हुई।बीते 15 दिन से बारिश नहीं होने के कारण उमस बनी थी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 04:30 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 04:30 PM (IST)
Moradabad Weather News : मुरादाबाद में हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी में दी राहत, एक-दो दिन में हो सकती हैै तेज बारिश
शुक्रवार को हुई हल्की बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Rain in Moradabad : महानगर में तीन चार दिन से पड़ रही गर्मी में शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली।दोपहर में हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी में राहत दी है।बादल तो दिनभर छाए रहे।लेकिन तेज बारिश नहीं हुई।बीते 15 दिन से बारिश नहीं होने के कारण उमस बनी हुई थी। शुक्रवार को हुई हल्की बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मुरादाबाद का तापमान दिन में 35 डिग्री सेल्सियस रहा।हालांकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

बीते रोज गुरुवार से ही बादल छाने लगे थे। लेकिन, कभी धूप तो कभी छांव से राहत नहीं मिली थी।शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। जिससे उम्मीद थी कि तेज बारिश होगी। लेकिन, हलकी बूंदाबांदी ही होकर रह गई। कांठ रोड पर बहुत ही कम बारिश हुई। दोपहर ढाई बजे और घने बादल छा गए। पुराने शहर में तेज बारिश शुरू हो गई। दिल्ली रोड,लाइन पार में भी बारिश हुई। सड़कों के गड्ढों में हलका पानी भर गया। हर बार की तरह जलभराव नहीं हुआ।

15 दिनों से बारिश नहीं होने से लोग गर्मी से परेशान थे। बारिश की तेज होने की उम्मीद पूरी नहीं हो पाई। इस बारिश से किसानों को फायदा नहीं हुआ। रूक रूककर बारिश होती रही। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले दो से तीन दिन में तेज बारिश हो सकती है। जुलाई में बीच बीच में तेज बारिश हुई थी। अगस्त में बूंदाबांदी ही हो रही है। मानसून का एक महीना शेष है। इस एक महीने में बारिश ठीक होने की उम्मीद जताई जा रही है।मौसम विभाग के अनुसार अभी ये धूप छांव का खेल चलता रहेगा।हालांकि आने वाले एक दो दिन में तेज बारिश होने की संभावना है।इससे तापमान में भी गिरावट होगी।हालांकि तापमान में गिरावट सामान्य ही रहेगी।

chat bot
आपका साथी