Leopard in Moradabad : किसानों के सामने नीलगाय के बच्चे को उठाकर ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Leopard in Moradabad ज‍िले के अगवानपुर इलाके में दिनदहाड़े किसानों के सामने ही तेंदुआ नीलगाय के बच्चे को उठा कर ले गया। इस दौरान बच्चे की चीख और क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 09:53 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 09:53 AM (IST)
Leopard in Moradabad : किसानों के सामने नीलगाय के बच्चे को उठाकर ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
न विभाग की टीम ने घंटों जंगल में की गस्त,

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। Leopard in Moradabad : अगवानपुर में दिनदहाड़े किसानों के सामने तेंदुआ नीलगाय के बच्चे को उठा कर ले गया। इस दौरान बच्चे की चीख व तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है जबकि सूचना पर वन विभाग की टीम ने जंगल में घंटों सर्च अभियान चलाया।

बुधवार में दोपहर को अगवानपुर के रहमतुल्ला, नुरुद्दीन, रहमत, रिजवान आदि किसान अपने खेतों पर पालेज रखा रहे थे कि इस दौरान गन्ने के खेत से तेंदुआ निकल कर आया। तेंदुए ने टहल रहे नीलगाय के बच्चे को दबोच लिया और उसे खचेड़ कर जंगल की तरफ ले गया। बच्चे की चीख व तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। इसकी सूचना स्कूल संचालक यशवीर सिंह ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन रेंजर सरोफ सिंह रावत, डिप्टी रेंजर मनोज कुमार वर्मा, वन रक्षक अमरजीत सिंह, शांति प्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से जानकारी ली। टीम ने उस स्थान को भी देखा जहां से तेंदुआ नीलगाय के बच्चे को उठा कर ले गया था। वहां पर खून पड़ा हुआ मिला। उसके बाद टीम ने ग्रामीणों के साथ जंगल में घंटों सर्च अभियान चलाया। यही नहीं टीम ने किसानों से सावधान रहने व सचेत रहने को कहा है। तेंदुआ होने से अगवानपुर ही नहीं महलकपुर निजामपुर, काजीपुरा, भटावली गांव के लोगों ने दहशत व्याप्त है। किसानों ने वन अधिकारियों से तेंदुआ पकड़ने की मांग की है। डिप्टी रेंजर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि यहां पर तेंदुआ है, क्योंकि यह जंगल उसके लिए सेफ है। इससे नाकारा नहीं जा सकता है, उन्होंने किसानों से जंगल आने के दौरान झुंड बनाकर बोलते चलते हुए आने जाने को कहा है। विभाग द्वारा भी इस क्षेत्र में गश्‍त बढ़ाई जाएगी।

​​​​​यह भी पढ़ेें :-

Navratri 2021 Kalash Sthapana : आज से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, इस शुभ मुहूर्त पर करें कलश स्थापना

Lakhimpur Kheri Violence Case : सचिन पायलट को मुरादाबाद में पुलिस ने रोका, छह घंटे बाद दिल्ली वापस

Fire in Roadways Bus : राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती रोडवेज बस में लगी आग, एक यात्री जिंदा जला

Todays Horoscope 07 October 2021 : इन पांच राश‍ि के लोगों को आज होगा लाभ, यहां पढ़ें आज का राश‍िफल

chat bot
आपका साथी