Leopard in Cage : अमरोहा में फिर पकड़ा गया तेंदुआ, रात में वन व‍िभाग के पिंजरे में हो गया कैद

Leopard in Cage निवार रात तेंदुआ उसमें फंस गया। हालांकि वन विभाग की टीम पिंजरा की निगरानी कर रही थी लेकिन रविवार सुबह सबसे पहले जंगल गए ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। जंगल में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:39 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:39 AM (IST)
Leopard in Cage : अमरोहा में फिर पकड़ा गया तेंदुआ, रात में वन व‍िभाग के पिंजरे में हो गया कैद
आठ दिन पहले गांव अलीपुर कलां में लगाया गया था पिंजरा।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Leopard in Cage : अमरोहा में ग्रामीणों में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। उसे बिजनौर स्थित सेंचुरी भेजे जाने की तैयारी है। इस दौरान गांव के जंगल में लोगों की भीड़ लगी रही। वन विभाग और पुलिस टीम भी मौजूद रही।

बता दें कि जिले में तेंदुआ दहशत का केंद्र बना हुआ था। बीते तीन सितंबर को देहात थाना क्षेत्र के गांव सुनपुरा में एक मादा तेंदुआ की मौत हो गई थी, सात सितंबर को नर तेंदुआ को पिंजरे में कैद कर लिया गया था। उसके बाद भी अमरोहा व नौगावां के आसपास तेंदुए दिखाई दे रहे थे। तेंदुए ने हसनपुर में बछड़े को मार दिया था तो जोया के पास गांव आलिया नेकपुर के जंगल में सड़क किनारे तेंदुआ देखा गया था। बीते आठ दिन से नौगावां सादात के गांव अलीपुर कलां के जंगल में भी तेंदुआ देखा जा रहा था। ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। वन विभाग ने पांच दिन पहले गांव के किसान नन्हे सिंह के खेत में पिंजरा लगाया था। शनिवार रात तेंदुआ उसमें फंस गया। हालांकि वन विभाग की टीम पिंजरा की निगरानी कर रही थी, लेकिन रविवार सुबह सबसे पहले जंगल गए ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। थोड़ी ही देर में जंगल में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। डीएफओ देवमणि मिश्रा भी टीम के साथ मौके पर आ गए तथा नौगावां सादात पुलिस को भी बुला लिया गया। डीएफओ ने बताया कि तेंदुआ को बिजनौर स्थित सेंचुरी में भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर तेंदुए के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें :-

Panchayati Raj Department News : महात्मा गांधी की एड‍िट वीडियो वाट्सएप ग्रुप पर डालने में वीडीओ निलंबित

Murder in Love Affair : मुरादाबाद में बीटेक के छात्र की हत्या, धान के खेत में जलाया शव, जांच में जुटी पुलिस

chat bot
आपका साथी